फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी ड्राइवर की गला काटकर हत्या

Sat, 09 Jan 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी ड्राइवर राजू की बदमाशों ने बीती रात तेजधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इंद्रा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय राजू का शव शुक्रवार सुबह डबल फाटक के नजदीक पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर डीएसपी जयपाल सिंह तथा शहर थाना प्रभारी प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के भाई गुरमीत की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है।

इंद्रा कॉलोनी निवासी गुरमीत ने बताया कि उसका भाई राजू अविवाहित था। वह टैक्सी चलाने का काम करता था। वीरवार सुबह करीब आठ बजे वह इंडिका गाड़ी लेकर फव्वारा चौक स्थित टैक्सी स्टैंड पर गया था।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर आने के लिए स्टैंड से निकला, लेकिन घर आने की बजाए वह डबल फाटक के पास चला गया।

कयास लगाए जा रहे हैं कि डबल फाटक पर गाड़ी खड़ी करने के बाद वह किसी युवक के साथ शराब पीने के लिए बैठ गया। शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया होगा, जिसमें किसी हमलावर ने राजू पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव के ऊपर एक बोरी से बनी पल्ली ढक दी। सुबह जब लोगों ने शव के पास कुत्तों को देखा तो सोचा कि किसी पशु का शव होगा।

शव को कुत्तों ने नोंच रखा था। बाद में लोगों ने पास जाकर देखा तो पता लगा कि किसी ने हत्या कर शव को फेंक रखा था।

लोगों ने सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव के पास पानी की बोतल और अंडे भी पड़े हुए मिले है।

इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने कहा कि टैक्सी चालक राजू के मर्डर मामले में हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब पीने के बाद विवाद की बात सामने आई है।

जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक राजू ने नशे का सेवन कर रखा था। गले की नसों के कट जाने से खून का तेज बहाव हुआ, जिस कारण राजू की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें