फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों व ग्रामीणों ने मिलकर राजकीय स्कूल के टीचर को धुना

Wed, 09 Dec 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंडावास गांव के राजकीय स्कूल में मंगलवार को हंगामा मच गया। पूरा विवाद स्कूल में टेनिस कोर्ट के पोल उखाड़ने को लेकर हुआ।
विज्ञापन


पहले टीचर ने शक के आधार पर दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स की पिटाई कर दी कि उन्होंने पोल उखाड़े हैं। बेकसूर स्टूडेंट स्कूल में पिटते रहे घर जाकर उन्होंने पूरा मामला परिजनों को बताया।

परिजनों ने टीचर के जाने से पहले स्कूल में पहुंचकर हंगामा मचा दिया। हंगामे के बीच कई स्टूडेंट्स व ग्रामीणों ने टीचर पर खूब लात घूंसे भी बरसाए।

जानकारी के अनुसार राजकीय स्कूल में हाल ही में टेनिस कोर्ट के लिए पोल लगाए गए थे। किसी ने स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों पोल उखाड़ दिए।

मामले को लेकर टीचर के सामने किसी ने शिकायत कर दी कि दसवीं कक्षा के छात्रों ने पोल उखाड़े हैं। गुस्साए टीचर ने पहले छात्रों से पूछताछ की।

छात्रों ने साफ इनकार कर दिया। टीचर ने उनकी पिटाई कर डाली। मामले को लेकर स्टूडेंट्स ने परिजनों को बता दिया।

ग्रामीण व स्टूडेंट्स एकत्रित होकर स्कूल पहुंचे और पिटाई करने वाले टीचर पर टूट पड़े। परिजनों ने कहा कि जिसने पोल उखाड़े हैं आप उनके बारे में पता कर उन्हें सजा दो, बेकसूर बच्चों को क्यों मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार मामला बिगड़ गया। स्कूल में काफी देर तक हंगामा मचता रहा। टीचर का गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से इलाज भी करवाया गया। देर शाम होते ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें