फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: घर में घुसकर लगाई आग, लाखों की नकदी और सामान राख... बुजुर्ग दपंति ने दरवाजा तोड़कर खुद को बचाया

Sat, 13 Aug 2022 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार

सार

आग से मकान में रखी करीब 2.30 लाख की नकदी, घर का अन्य सामान जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान में लकड़ी पर बंधा कपड़ा बरामद किया। जिस पर तेल डालकर आग लगाई गई थी।
 
विज्ञापन
हिसार में घर में जला सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव बालसमंद में कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के मकान में आग लगा दी। इससे मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घर में रखी करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की नकदी भी जल गई। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 

विज्ञापन

        
गांव बालसमंद निवासी बुजुर्ग समीर ने बताया कि वह मिरासी जाति से संबंधित हैं। समीर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे कुछ लोग उनके मकान में जबरदस्ती घुस आए। इस दौरान इन लोगों ने मकान में आग लगा दी। उस समय वह घर में अपनी पत्नी कृष्णा के साथ सो रहे थे। आग लगाने वालों ने मकान के दरवाजे भी बंद कर दिए। अंधेरा होने के कारण वह आग लगाने वालों की पहचान नहीं कर सके। इस दौरान मकान में धुआं भर गया तो उन्हें आग लगने का अहसास हुआ।

उन्होंने खुद को बचाने के लिए पिछले दरवाजे को तोड़ा और किसी तरह से बाहर निकले। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया। तब तक मकान में रखी करीब 2.30 लाख की नकदी, घर का अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान में लकड़ी पर बंधा कपड़ा बरामद किया। जिस पर तेल डालकर आग लगाई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें