फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने फूंका बृजभूषण सिंह का पुतला, लघु सचिवालय के बाहर विरोध जताया

Thu, 01 Jun 2023 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार हर तरह की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पैरों तले रौंदने का काम कर रही है। देश ने देखा कि देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी बेटियों के मान सम्मान को किस तरह से पुलिस के जूतों के नीचे रौंदा गया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पुतले फूंके। किसान संगठनों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सांसद बृजभूषण गिरफ्तारी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा व खापों के फैसले के अनुसार आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


किसानों ने लगाए सरकार विरोधी नारे
संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर किसान संगठनों के सदस्य वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचे। किसान नेता शमशेर नंबरदार, दिलबाग सिंह हुड्डा,मेहर सिंह बांगड़, इंद्र सिंह मलिक, सीटू के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, जनवादी महिला समिति की जिला सचिव शकुंतला जाखड़,मनोज सोनी ,सतवीर धायल ने कहा कि पहलवानों को बदनाम करने के लिए सरकार घटिया हरकतों पर उतर आई है। सोशल मीडिया पर सरकार पहलवानों के अनाप- शनाप मैसेज वायरल कर रही है। यह सरकार की हताशा का ही परिणाम हीं हांसी में एसडीएम कार्यालय, बरवाला में अग्रसेन चौक पर, नारनौद तहसील कार्यालय में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुतला दहन किया गया। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं करती, तब उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पैरों तले रौंदने का काम कर सरकार
वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार हर तरह की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पैरों तले रौंदने का काम कर रही है। गत 28 मई को खिलाड़ी बेटियों की ओर से आयोजित महिला पंचायत के अवसर पर सारे देश ने देखा कि देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी बेटियों के मान सम्मान को किस तरह से पुलिस के जूतों के नीचे रौंदा गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दायर होने के बावजूद बेटियों के शोषण के गुनहगार भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इससे यह साबित हो रहा है कि देश के अंदर दो तरह का कानून गरीबों के लिए अलग और अमीरों के लिए अलग काम कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि 5 जून को भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सांसद बृजभूषण के गांव गांव व शहर शहर पूरे देश में पुतले दहन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन कब तक जारी रहेगा, जब तक खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिल जाता। इस मौके पर एआईकेकेएमएस के जिला प्रधान नंदलाल कंवारी, खुशीराम, जनवादी महिला समिति से विमला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें