फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन मर्डर केस : हत्यारोपी का स्केच जारी

Wed, 14 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
Sachin Murder - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सेक्टर 9-11 निवासी बंसी कम्युनिकेशन के मालिक सचिन मर्डर केस में पुलिस ने हत्यारोपी का स्केच जारी कर दिया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जारी स्केच से मिलता जुलता या कोई संदिग्ध व्यक्ति कहीं आसपास नजर आता है तो तुरंत इस बारे सूचना पुलिस को दें। पुलिस आरोपी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखेगी साथ ही उसे इनाम व सम्मान के रूप में प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


पत्नी गीतिका ने बताया हुलिया
पुलिस को इस मामले में मृतक की पत्नी गीतिका ने हत्यारोपी का हुलिया बताया था। हत्या मामले में मुख्य गवाह व प्रत्यक्षदर्शी केवल सचिन की पत्नी ही थी। अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया गया था इसलिए आरोपी को दूसरे लोग देख नहीं पाए। वारदात भी अचानक हुई आसपास के लोग मामला समझ भी नहीं पाए। जब गीतिका चिल्लाई तो भीड़ एकत्रित हुई।
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि 12 सितंबर की रात करीब सवा दस बजे इस आरोपी ने सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने सचिन व उसकी पत्नी गीतिका पर गाड़ी भी चढ़ाने का प्रयास किया था। प्रवक्ता ने बताया कि अगर किसी आमजन को इस युवक के बारे में सूचना मिलती है तो एसपी के मोबाइल नंबर  88140-11300 या फिर सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर के नंबर पर सीधे कॉल कर बताएं। इसके अलावा 100 नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम में भी इसकी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन


यह था मामला
टाउन पार्क में रविवार को अपनी पत्नी के साथ घूमने गए सचिन की किसी अज्ञात युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय सचिन व उसकी पत्नी गीतिका घर वापस आने के लिए गाड़ी में बैठने की तैयारी में थे। इसी दौरान एक युवक ने अचानक आकर तीन फायर कर दिए। इनमें से दो गोली सचिन को लगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें