फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: काले रंग की गाड़ी से बरामद 6 लाख रुपये जब्त, आदमपुर उपचुनाव को लेकर लगाया था नाका

Tue, 25 Oct 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा के हिसार में सिरसा रोड पर लगे नाके पर चेकिंग के दौरान राशि मिली। पुलिस ने यह राशि जब्त कर रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में आदमपुर उपचुनाव को लेकर सिरसा चुंगी पर लगाए गए स्थिर निगरानी टीम (एसएसटी) नाके पर चेकिंग के दौरान काले रंग की एंडेवर गाड़ी से 6 लाख रुपये बरामद हुए। गाड़ी सवार पुरानी सब्जी मंडी निवासी चालक संदीप चौपड़ा राशि के बारे में रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया। इस कारण पुलिस ने यह राशि जब्त कर रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दी।  

विज्ञापन


एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि सिरसा चुंगी पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान काले रंग की एंडेवर गाड़ी को रुकवाया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 6 लाख रुपये बरामद हुए। चालक संदीप चौपड़ा ने बताया कि वह व्यापारी है, सामान का ऑर्डर किया हुआ था।

इसका भुगतान करने के लिए बाईपास के रास्ते बालसमंद मार्ग पर आर्य नगर जा रहा था। कोई रिकॉर्ड न पेश करने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट संदीप सिहाग की मौजूदगी में राशि को रिटर्निंग अधिकारी डीडीपीओ के आदेशानुसार खजाना कार्यालय हिसार में जमा करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें