फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण मामले में आश्रम में देर रात छापा, दो गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आश्रम में लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले में एसआईटी ने बुधवार देर रात छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में गोपाल व विनोद हैं।
विज्ञापन


इनमें से गोपाल आश्रम का कर्मचारी है और विनोद आश्रम में ही रहता है। दोनों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों के बयान पर इनके खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार को मेडिकल की दोबारा प्रक्रिया होने के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज केस में नई धाराएं जोड़ी है।

पोक्सो की धारा चार व आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज हुआ है। अब जल्द ही इस मामले में आश्रम संचालक व अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी।

छापेमारी के दौरान दोनों युवक आश्रम में छिपे बैठे थे। पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों पूछताछ के दौरान और बड़े खुलासे कर सकते हैं।  इस मामले की अमर उजाला ने सिलसिलेवार परतें खोली थीं।
विज्ञापन


 इसके बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाई थी। मंगलवार को एसआईटी का गठन करके देर रात लड़कियों के फिर से बयान करवाए गए और बुधवार को लड़कियों को मेडिकल के लिए ले जाया गया था।
विज्ञापन


आश्रम में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।  - भगवानदास, डीएसपी हेड क्वार्टर हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें