फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब सगे चाचा ने भी नहीं बख्शा, दो साल पहले किया था...

Wed, 22 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
करनाल के घरौंडा के पास एक गांव की 19 साल की लड़की ने अपने अविवाहित सगे चाचा पर दो साल पहले रेप और छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे करनाल ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन


19 साल की एक लड़की घरौंडा के पास के गांव की है। वह पहले अपने दादा-दादी और चाचा के पास गांव में ही अलग मकान में रहती थी। उसके दादा-दादी की मौत हो गई। फिर वह अपने अविवाहित चाचा के साथ रहने लगी।

उसने पुलिस को बताया कि सन 2014 में चाचा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वह इससे सहम गई और उसने सर्दी भरी रात घर से बाहर बिताई। उसने सुबह माता-पिता को आपबीती बताई। माता-पिता ने उसे झूठी बताया और उसे फिर चाचा के पास छोड़ गए। लड़की फिर वहीं रहने लगी। इस पर चाचा ने उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। यह बात भी उसने माता-पिता को बताई, मगर फिर भी परिजन न माने।
विज्ञापन


लव मैरिज की थी युवती ने
युवती ने हिसार जिले के कस्बे के युवक से लव मैरिज की थी। हिसार के युवक की लड़की के गांव में रिश्तेदारी थी। वहां लड़का आता जाता था तो लड़की की मुलाकात उससे हो गई थी। उन्होंने विचार मिलने पर घर छोड़ दिया तो परिजनों ने लड़की के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज करा दिया। दोनों ने शादी कर ली और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट ने जोड़े को राहत प्रदान कर दी।
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर उसके चाचा के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, मारपीट और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जार रही है।
- शीला देवी एएसआई महिला थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें