फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से रेप करने वाले को 10 साल की कैद

Wed, 03 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Demo
विज्ञापन
एडीजे अलका मलिक की अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के जुर्म में गांव कुलाना के सीताराम को 10 साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे 9 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने उसे सोमवार को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार हांसी क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने 26 नवंबर 2015 को पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि वह घर से पेन लेने दुकान पर जा रही थी। उसे आवाज लगाकर एक युवक ने कहा कि तेरी मां तुझे घेर में बुला रही है। वह अपने घेर में गई तो उसकी मां वहां नहीं थी। इसीबीच वह लड़का वहीं आ गया। वह उसे वहां एक कोठे में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील हरकतें की। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई। लड़की के परिजनों ने पता किया कि वह लड़का कुलाना का सीताराम था। हांसी पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें