फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले रखा नौकरी पर, दूसरे दिन ले उड़ी जेवर

Sun, 29 Nov 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाजपत नगर में एक नौकरानी ने हीरे और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि नौकरानी को एक दिन पहले ही एक एजेंसी के जरिए नौकरी पर रखा गया था।
विज्ञापन


वारदात की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। घटना के बारे में जानकारी होने पर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

माल लेकर फरार हुई नौकरानी का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार लाजपत नगर में रहने वाली शालू अपने घर पर एक दिन पहले ही एजेंसी के जरिए एक महिला को लेकर आई थी।

शातिर नौकरानी ने एक दिन के अंदर ही मकान मालकिन शालू और उनके परिजनों को विश्वास में ले लिया। सुबह शालू किसी काम से घर से बाहर चली गई।

घर पर नौकरानी अकेली थी। कुछ समय बाद जब शालू घर पर आई तो नौकरानी घर पर दिखाई नहीं दी। नौकरानी के गायब होने शालू ने घर का सामान चेक किया।

पता चला कि नौकरानी अलमारियां खोलकर हीरे व सोने के जेवर चुुरा ले गई। इस बारे में पुलिस और एजेंसी संचालक को सूचना दी गई।

शालू ने चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला चोर की सूचना देने वाले को पचास हजार रुपये का इनाम
हिसार। लाजपत नगर में लाखों रुपये कीमत के हीरे और सोने के गहनों पर  हाथ साफ करने वाली नौकरानी की सूचना देने वाले को पचास हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। मकान मालिक विनय ने यह घोषणा की है। नौकरानी का नाम अनिता कश्यप बताया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें