फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार के शिव नगर में कार में जोरदार धमाका, गली में खड़े वाहन में लगी आग; CCTV खंगाल रही पुलिस

Sat, 03 Jan 2026 11:31 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के निवासी बाहर निकले और देखा कि एक कार धूं-धूं कर जल रही है। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार शहर के शिव नगर इलाके में शनिवार की सुबह-सुबह एक पार्क की गई कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वाहन में आग लग गई और यह पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका सुबह के समय हुआ जब ज्यादातर लोग सो रहे थे। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के निवासी बाहर निकले और देखा कि एक कार धूं-धूं कर जल रही है। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। चश्मदीदों ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति कार के पास आया, उसमें कुछ फेंककर चला गया और थोड़ी देर बाद ही धमाका हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें