फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 किलो सोना लूटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकला पारिवारिक विवाद

Mon, 28 Dec 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मेन बाजार में एक ज्वैलर्स के घर से 2 किलो सोना लूटकर ले जाने की सूचना ने शहर की पुलिस को पसीने निकलवा दिए। मामला सुबह करीब आठ बजे का है।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस पीसीआर पुलिस जवानों को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंची। तिलक बाजार में उस वक्त पूरा हंगामा था। पुलिस ने जब जांच की तो मामला पारिवारिक विवाद का निकला।
विज्ञापन


दरअसल, तिलक बाजार में ज्वैलर्स की शॉप चला रहे सोनी का उसके भाई की पत्नी के साथ जायदाद को लेकर विवाद चल रहा है।

सोनी का आरोप है कि वह अपने पिता व बेटी के साथ किराये के गुंडे लेकर सुबह उनके घर में घुस आई और उनके पूरे परिवार को बंधक बना लिया गया।

यह भी आरोप है कि आरोपियों ने सोनी की पत्नी के जेवर उतरवा लिए और दुकान और घर में रखा करीब डेढ़ से दो किलोग्राम सोना भी निकाल लिया।

सोनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ घर में घुसे। पहले दूसरे गेट को लॉक कर दिया और फिर ऊपर के दो दरवाजे भी लॉक कर दिए गए।

उनके अनुसार उन्होंने पुलिस तथा अपने रिश्तेदारों को फोन किया। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर पूरे परिवार को बाहर निकाला गया।

उधर दूसरे पक्ष की पत्नी के पिता सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसके पिता ने बताया कि उनका जमीनी विवाद चल रहा था।

आरोप है कि सोनी ने उनके 60 गज के मकान को लेने के लिए केस किया हुआ था। कोर्ट ने इस मकान को खाली करने के ऑर्डर किए हैं।

पत्नी मकान खाली करने से पहले अपने ससुर के मकान में सुबह गई थी। जब व मकान में घुसने लगी तो सोनी व उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुआ समझौता
मामले की सूचना के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो महिलाओं और दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।

दोपहर को दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया गया। बाद में दोनों पक्षों में इस मामले को लेकर समझौता हो गया।

दोनों पक्षों का पारिवारिक विवाद था, दोनों में समझौता हो गया। किसी ने कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है।
- प्रदीप यादव, इंस्पेक्टर सिटी थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें