फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने ही कर डाला रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे तो सौतेली मां ने बेटी का करा दिया मर्डर

Fri, 10 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
अपनों का किया कत्ल - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव बधावड़ में बुधवार देर शाम 22 वर्षीय रितु की बेरहमी से तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने रितु की सौतेली मां समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। जिन पर हत्या का आरोप है, उनमें सौतेली मां सरोज, भाई अजय, बहन पूनम, समैन निवासी रितु के सौतेले मामा राजेश, नरेश और उसके पिता रामफल शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रामफल पिछले कई माह से सतलोक आश्रम प्रकरण में जेल में बंद है। रामफल पर आरोप है कि उसने ही रितु का मर्डर करवाने के लिए प्लान तैयार किया था। मामले के संबंध में रितु के पिता रामफल के चचेरे भाई अजमेर ने शिकायत दी है।

अजमेर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि रितु अपनी दादी के पास खेतों में रहती थी। बुधवार देर शाम वह गांव से अपने खेतों की ओर जा रही थी कि राजेश, नरेश, सरोज, अजय और पूनम ने उसे घेर लिया और लाठी, डंडों, तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिए।
विज्ञापन


हथियारों से लैस आरोपित रितु को गंभीर रूप से घायल कर मौके से भाग निकले। बाद में रितु को गंभीर हालत में यहां के एक अस्पताल में लाया  गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। बाद में चिकित्सकों ने रितु को मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस वारदातस्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन अभी पुलिस किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

जमीनी विवाद ने ले ली रितु की जान
जमीनी विवाद के चलते बीए की स्टूडेंट रितु को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के अनुसार रितु के पिता रामफल के पास कुल 11 एकड़ जमीन है। उसकी शादी करीबन 24 साल पहले सुशीला के साथ हुई थी।

सुशीला द्वारा रितु को जन्म देने के करीब डेढ़ साल बाद रामफल का सुशीला से तलाक हो गया। इसके बाद रितु अपनी दादी के पास गांव में ही रहने लगी। रामफल ने तलाक के कुछ साल बाद समैन की सरोज से शादी कर ली।

रितु जब बालिग हुई तो उसने पिता की जमीन में से अपना हिस्सा दिए जाने की मांग की। इसी बीच डेढ़ साल पहले रितु का पिता रामफल सतलोक आश्रम प्रकरण में जेल चला गया। गांव में हुई पंचायत में रितु को रामफल की 11 एकड़ में से तीन एकड़ गुजारा के लिए दे दी। इसी जमीन को लेकर रितु और सरोज में तनाव था। आरोप है कि रामफल ने षड्यंत्र रचकर अपनी पत्नी सरोज और उसके भाइयों से रितु को मौत के घाट उतरवा दिया।

गांव उगालन में भाई ने ली भाई की जान

गांव उगालन में एक सप्ताह पहले हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बड़े भाई ने ही छोटे भाई का तेजधार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के बड़े भाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार दो जून की रात को गांव उगालन के दीपक की घर पर ही तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता सूरजमल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दीपक के हत्यारों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही थी।

पुलिस की तमाम कोशिश नाकाम साबित हो रही थी। आखिरकार पुलिस की शक की सुई दीपक के भाई की तरफ घूमी तो उन्होंने दीपक के बड़े भाई नरेंद्र से पूछताछ की तो वो बातों को घुमा-फिराकर बताने लगा।

जब पुलिस ने सख्ती बरती तो वो टूट गया और उसने अपने भाई की एक तेज धारदार हथियार से सोते समय हत्या करने की बात कबूली। आरोपी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता और छोटे भाई दीपक ने उसके साथ झगड़ा किया और दीपक ने मारपीट भी की और उसी दिन नरेंद्र की पत्नी सुमन की भी दीपक ने खूब पिटाई की।

उसी दिन से दीपक के प्रति रंजिश पैदा हो गई कि वो दीपक को इस दुनिया में नहीं रहने देगा। वो मौके की तलाश में जुट गया। आखिरकार दो जून की रात्रि को दीपक घर में अकेला सोया हुआ था तो उसने मौके का फायदा उठाते हुए तेज धारदार हथियार से गले पर वार करके उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को हत्या के मामले में हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एक सप्ताह पहले हुए मर्डर का खुलासा कर दिया गया है। इसमें मृतक के बड़े भाई नरेंद्र ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -नरेंद्र पाल थाना प्रभारी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें