फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के पास रेहड़े में रखा मिला शव 

Fri, 10 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर कोतवाली के चिरागिया कॉलेज के पास रेहड़े में प्लास्टिक के बोरे में रखे शव को देखकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकालकर घंटों उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित चिरागिया कॉलेज के पास किसी ने रात के समय अधेड़ की हत्या कर शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर उसे रेहड़े में रख दिया। बाद में रेहड़े का कॉलेज के बाहर खड़ा कर आरोपी वहां से भाग गए। सुबह लोगों ने संदिग्ध हालत में खड़े रेहड़े को देख पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर एसआई आदेश त्यागी मौके पर पहुंचे।

बोरे का मुंह खोला तो उसमें से अधेड़ व्यक्ति का शव निकला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था और वह लहूलुहान था। पुलिस ने घंटों शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा आदेश त्यागी ने बताया कि शव आसपास के ही किसी व्यक्ति का हो सकता है। कोई इसकी हत्या कर शव को रेहड़े में डालकर ठिकाने लगाने जा रहा होगा, किसी की आहट सुनकर रेहड़े को छोड़कर भाग गया। बताया कि जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें