फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में महिलाओं को निशान बना रहे बदमाश: दो बाइक सवारों ने बैलगाड़ी में सवार महिला से की छीना-झपटी

Mon, 09 Oct 2023 10:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पीड़ित महिला उर्मिला ने बताया कि वह रविवार सुबह खेतों में काम करने के लिए गई थी। सुबह करीब 10.30 बजे बैलगाड़ी में चारा रख कर खेत से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान दोनों बाइक सवार युवकों ने झपटा मार कर गले में पहनी हुई सोने की तबीजी छीन ली।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के बाड्या रांगडान गांव के पास खेत से बैलगाड़ी में सवार होकर घर लौट रही महिला के गले से सोने से तबीजी छीन ली। बाइक पर सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने शोर मचाया लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो चुके थे। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में बाड्य रांगडान गांव की रहने वाली महिला उर्मिला ने बताया कि वह रविवार सुबह खेतों में काम करने के लिए गई थी। सुबह करीब 10.30 बजे बैलगाड़ी में चारा रख कर खेत से घर वापस लौट रही थी। रास्ते में पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने बाइक बैलगाड़ी के पास रोक दी। इसी दौरान दोनों बाइक से उतरे और नजदीक आए।

एक युवक ने झपटा मार कर गले में पहनी हुई सोने की तबीजी छीन ली और दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। शोर भी मचाया लेकिन जब तक कोई आता उस समय तक दोनों झपटमार मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। बता दें कि दो अक्तूबर को टोकस गांव की रहने वाली कमलेश की सोने की तबीजी छीन ली। बाइक सवार दो युवकाें ने ही वारदात को अंजाम दिया था। कमलेश भी खेत से काम कर घर लौट रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें