फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक की हत्या, गाड़ी में शव डालकर दरवाजे पर छोड़ा

Fri, 13 Nov 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दड़ौली में दीपावली की रात एक मैकेनिक (डेंटर) की हत्या कर हत्यारे शव गाड़ी में डालकर उसके मकान के दरवाजे के सामने छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। वह रात को आदमपुर स्थित अपनी शॉप से मारुति कार लेकर घर आ रहा था।

मामले के बारे में परिजनों को रात करीब पौने 12 बजे पता चला। प्रवीण का मोबाइल फोन व पर्स मौके से गायब मिले। परिजनों ने रात को 100 नंबर पर कॉल कर मामले की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत एकत्रित किए हैं। पिता की शिकायत पर आदमपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

मृतक के पिता मेघ सिंह ने बताया कि प्रवीण आदमपुर की ऑटो मार्केट में डेंटिंग पेंटिंग का कार्य करता था। बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे के करीब प्रवीण अपनी मारुति कार लेकर आदमपुर दुकान गया था।
विज्ञापन


रात सवा 12 बजे उन्हें कार की आवाज सुनाई दी। कुछ देर तक जब प्रवीण घर के अंदर नहीं आया तो परिजन उसे बाहर देखने के लिए निकले। उन्होंने देखा कि प्रवीण कार की पिछली सीट पर मृत पड़ा था।

प्रवीण की कमीज आगे से फटी हुई थी, वहीं उसके कनपटी व माथे पर चोट के निशान थे। मामले की सूचना मिलते ही रात को थाना प्रभारी देवेंद्र नैन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम इंजार्च डॉ. अजय ने मौके से आवश्यक तथ्य जुटाये।

गाड़ी में ही थी चाबी
परिजनों ने बताया कि उन्होंने गाड़ी आने की आवाज सुनाई दी मगर जब वह कुछ मिनट तक अंदर नहीं आया तो उन्होंने उसे संभाला तो प्रवीण गाड़ी की पिछली सीट पर मृत मिला।

गाड़ी की लाइटें भी बंद थी और चाबी गाड़ी में ही थी। इसके अलावा हैंड ब्रेक भी लगा हुआ था। उसके मोबाइल फोन व पर्स भी गायब हैं।

हत्या की आशंका जताई गई है। प्रवीण के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा मधुबन लैब भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही असल में खुलासा होगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है।
- मायाराम, सब इंस्पेक्टर आदमपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें