फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती को किडनैप कर फिरौती वसूलने का आरोपी इंद्र गुर्जर गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
फिरौती मांगने वाला काबू - फोटो : bureau
विज्ञापन
आईजी की एसटीएफ ने नई सब्जी मंडी के आढ़ती सुुनील बजाज का कार समेत अपहरण कर उससे फिरौती के 10 लाख रुपये वसूलकर छोड़ने के मामले में मुख्य आरोपी ढाणी श्यामलाल के इंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार वह लगभग 35 जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने उससे आढ़ती से वसूले फिरौती के रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस उसे वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


एसटीएफ इंचार्ज एसआई कर्मजीत सिंह की टीम बुधवार को जीजेयू के पास विकास नगर में गश्त पर थी। तभी अंबेडकर बस्ती की तरफ से बाइक पर इंद्र गुर्जर आया। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़ फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध राइफल 315 बोर, दो कारतूस, एक पिस्टल 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी महेंद्र उर्फ बिल्ला वासी तलवंडी राणा, सुनील वासी मोखरा, हाल मिलगेट, सोनू उर्फ गंजा वासी ढाणी श्यामलाल के साथ मिलकर अपनी स्कॉर्पियों गाड़ी में आढ़ती सुनील बजाज की कार के आगे लगाकर उसका अपहरण किया था। फिर उससे 10 लाख रुपये वसूले थे। एसटीएफ टीम ने फिरौती की वसूल की गई राशि बरामद कर ली है। पुलिस वीरवार को कोर्ट से आरोपी का रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन


यह है मामला
पीएलए निवासी एवं नई सब्जीमंडी का आढ़ती सुनील बजाज मंगलवार को साढे़ 11 बजे दुकान से कार में घर जा रहा था। शांति नगर में टंकी के पास उसकी कार के आगे एक स्कॉर्पियो गाड़ी अड़ा दी गई थी। उसके बाद अपहरणकर्ता गन प्वाइंट पर कार समेत अपहरण कर उसको ढाणी श्यामलाल के एक मकान में ले गए थे।

वहां अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की थी और 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बजाज ने फोन पर संपर्क कर दोस्त सुरेंद्र से 10 लाख रुपये का फौरन इंतजाम करने की बात कही थी। बाद में फोन कर सुरेंद्र को जलेबी चौक पर बुलाया गया था। सुरेंद्र वहां स्कूटी पर नकदी लेकर पहुंचा था। उसके नकदी देने पर अपहरणकर्ता बजाज को कार समेत छोड़कर फरार हो गए थे।

आढ़ती एसोसिएशन का दबाव आया काम
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद बजाज नई सब्जीमंडी में पहुंचा था और एसोसिएशन प्रधान मोहन लाल सैनी और  अन्य को आपबीती बताई थी। बजाज ने बताया कि ढाणी श्यामलाल के इंद्र गुर्जर और उसके साथियों ने किडनैप कर उससे 10 लाख रुपये वसूल लिए हैं।

उसके बाद आढ़ती इकट्ठे होकर सिटी थाने पहुंचे थे और बजाज ने इंद्र और तीन अन्य के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले के बारे आला अधिकारियों को अवगत करा दिया था। आईजी की एसटीएफ की टीमें इंद्र की तलाश में संभावित ठिकानों की तरफ रवाना हो गई थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें