फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी से मिली पीड़िता, केस क्राइम ब्रांच को सौंपने का मिला आश्वासन

Thu, 23 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस डीएसपी द्वारा लड़की से छेड़छाड़ मामले में शिकायतकर्ता नाबालिग लड़की मां और मोहल्ले के काफी लोगों के साथ बुुधवार को आईजी ओपी सिंह से ऑफिस में मिली। पीड़िता ने शिकायत देकर कहा कि महिला थाना पुलिस ने बयान लिखने में खेल किया। उसने कहा था कि डीएसपी ने उसके साथ गलत काम किया, मगर पुलिस ने लिखा कि डीएसपी शरीफ सिंह ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया, छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन


लड़की ने शिकायत में कहा कि उसने न्यायिक दंडाधिकारी इंदुबाला की अदालत में बयान दर्ज कराकर कहा कि उसने साथ रेप हुआ है। महिला थाना की पुलिस ने डीएसपी शरीफ सिंह से मिलीभगत कर उसे रेप के केस में राहत दी है। मेरे साथ अन्याय हुआ है और मुझे बयान दर्ज करने वाली अधिकारी पर विश्वास नहीं है। पीड़िता की मां ने बताया कि आईजी ने उनकी बात को ध्यान से सुनकर निष्पक्ष जांच कराने के लिए मामला क्राइम ब्रांच को सौंपने का आश्वासन दिया है।

यह है मामला
महिला थाना पुलिस ने शहर की 16 साल की एक लड़की की शिकायत पर 18 फरवरी को विजिलेंस डीएसपी आर्य नगर निवासी शरीफ सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता लड़की का कहना है कि छेड़छाड़ ही नहीं, उसके साथ रेप हुआ था। लेकिन पुलिस ने डीएसपी का बचाव करते हुए उस पर हल्का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें