फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार पुलिस को मिली कामयाबी: चूरू से 17 किलो सोना और 8.92 लाख रुपये लूटकर भागे बदमाशों को उकलाना में दबोचा

Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

फिल्मी अंदाज में राजस्थान के चूरू जिले से 17 किलो सोना लेकर भागे चार में से दो लुटेरों को हिसार पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं दो फरार होने में कामयाब रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी हिसार के उकलाना के रास्ते पंजाब भागने की फिराक मे थे। हालांकि पुलिस ने अपनी सक्रियता से इन्हें पहले ही धर दबोचा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू से सोमवार को 17 किलो सोना और आठ लाख 92 हजार रुपये लूटकर भागे बदमाशों को हिसार जिले की पुलिस ने देर रात उकलाना के सुरेवाला चौक से दबोच लिया। बदमाश चूरू में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी से सोना और रुपये लूटकर भागे थे। बदमाशों के पीछे राजस्थान की पुलिस भी लगी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना और नकदी भी बरामद कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले की सीमा से सटे राजस्थान के चूरू शहर में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी की शाखा में करीब तीन बजे चार नकाबपोश युवक घुस गए और सोने पर लोन लेने के बहाने बातचीत करते हुए कर्मचारियों से हथियारों के बल पर करीब 17 किलो सोना और 8 लाख 92 हजार रुपये लूट लिए। 

बदमाशों ने शाखा के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और हार्ड डिस्क भी ले आए। घटना की सूचना के सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीमावर्ती जिलों की पुलिस से संपर्क किया। घटना की सूचना मिलने के बाद हिसार पुलिस की विभिन्न टीमें पूरी तरह से सतर्क हो गईं। इस दौरान हिसार पुलिस की ओर से उकलाना के सुरेवाला चौक पर नाकेबंदी की गई थी, जहां कार में सवार दो आरोपियों को दबोच लिया गया। वहीं, दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन हथियार भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी शादाब व पंजाब के डेराबस्सी निवासी अनिश ठाकुर के रूप में हुई है।

आरोपियों ने चूरू में मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी से 17 किलो सोना और आठ लाख 92 हजार की नकदी हथियारों के बल पर लूटी थी। दोनों जिलों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत 2 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटी गई राशि और सोना बरामद कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। - नारायण टोग्स, एसएसपी, चूरू, राजस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें