फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवंडी राणा, मिर्जापुर, कुलाना के शराब ठेकों पर 2 लाख 5 हजार की लूट

Tue, 10 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
गुनाह - फोटो : Bureau
विज्ञापन
कार सवार चार बदमाशों ने सोमवार रात मिर्जापुर, धांसू और कुलाना गांवों के शराब ठेकों से हथियारों के बल पर दो लाख पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। यही नहीं कारिंदों को जाते-जाते धमकी देकर बोल गए कि ठेकेदार को कह देना, पांच लाख रुपये की मंथली भेज दे, वरना अंजाम बुरा होगा। ठेकेदार कोहली परिवार ने तलवंडी में अपने बचाव में छत पर चढ़कर लाइसेंसी असलाह से हवा में फायर कर अपनी जान बचाई्‍
विज्ञापन


तलवंडी राणा निवासी ओपी कोहली और सुरेंद्र कोहली के पास मिर्जापुर और तलवंडी राणा गांवों में देसी शराब के ठेके हैं। ओपी कोहली ने बताया कि सफेद रंग की आई-20 कार में चार बदमाश सोमवार रात करीब आठ बजे मिर्जापुर के ठेके पर आए। उन्होंने हथियारों के बल पर कारिंदे भीम से 10 हजार रुपये छीन लिए। बदमाश जाते-जाते कारिंदे को बोल गए कि ठेकेदार को कह देना, पांच लाख की मंथली भेज दे, अन्यथा अंजाम बुरा होगा। बदमाशों के वहां से निकलते ही कारिंदे ने फोन कर ओपी कोहली को वारदात की जानकारी दी। कोहली वगैरहा मिर्जापुर ठेके पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इतनी देर में किसी ने बताया कि गांव में संदिग्ध हालात में घूम रही एक कार उनके घर की तरफ आ रही है। कोहली लाइसेंसी रायफल लेकर परिजनों के साथ छत पर जा चढे़। कुछ देर बाद एक कार उधर आई तो कोहली ने बचाव में दो राउंड हवाई फायर किए। संभवत: कार बदमाशों की नहीं थी, चालक कार को वापस मोड़ दौड़ा ले गया।

तलवंडी राणा ठेके से लूटे 80 हजार
कोहली कुछ लोगों के साथ हथियारों समेत तीन कारों में मिर्जापुर के शराब ठेके पर पहुंचे। वे कारिंदे से वारदात की जानकारी ले रहे थे। इतनी देर में फोन पर कोहली को सूचना मिली कि बदमाश तलवंडी राणा वाले ठेके के कारिंदे सुभाष से हथियारों के बल पर 80 हजार रुपये और शराब की कुछ बोतलें लूट ले गए। वहां भी बदमाश जाते-जाते कह गए कि ठेकेदार को बोल देना, पांच लाख की मंथली भिजवा दे। इसके अलावा बदमाश कुलाना के देसी शराब के ठेके से भी इसी अंदाज में रुपये लूट ले गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से वीटी की। डीएसपी मुख्यालय भगवान दास सूचना मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंचे और ओपी कोहली से वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने जिले की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पिस्तौल दिखा लूटी बीयर की पांच पेटियां, नकदी
गांव कुलाना में दिनदहाड़े गाड़ी में सवार होकर आए तीन युवक ठेके से पिस्तौल के बल पर बीयर की पांच पेटी व हजारों की नकदी छीनकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद शराब के ठेके पर कर्मचारी संदीप और दो अन्य लोग बैठे हुए थे। इस दौरान गाड़ी में सवार तीन युवक ठेके पर आए। आते ही युवकों ने कर्मचारियों से ठंडी बीयर की बोतल मांगी। जैसे ही कारिंदे संदीप ने उसे बीयर की बोतल दी तो युवकों ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसकी पिटाई कर नकदी हवाले करने को कहा। इसी बीच लुटेरों ने गल्ले में रखी करीब 15 हजार की नकदी, बीयर की पांच पेटियां उठाकर गाड़ी में बैठ फरार हो गए। संदीप ने बताया कि तीनों युवकों के पास पिस्तौल थी और वे अपनी गाड़ी ठेके से कुछ दूरी पर खड़ी करके आए थे।

बहबलपुर गांव में रेहड़ी वाले को लूटा
इधर, बहबलपुर गांव में बोलेरो सवार चालकों ने सब्जी रेहड़ी वाले को लूट लिया। रेहड़ी संचालक रमेश सब्जी बेचकर जा रहा था, इसी दौरान बोलेरो में सवार होकर आये लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। बाद में रमेश से छह हजार रुपये लूट ले गए। भागते समय गांववासियों ने गाड़ी के नंबर नोट कर पुलिस को दे दिए
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें