फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तार पर अडे़ परिजन, पुलिस के आश्वासन पर किया शवों का अंतिम संस्कार

Mon, 11 Apr 2022 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अमित और अन्य के बयान पर आरोपी संदीप और एक अन्य के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
हिसार के सामान्य अस्पताल में लाया गया शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार शहर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी तक सोमवार सुबह मृतकों के परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि मां-बेटे की हत्या करने के बाद भी हमलावर उनके घर के बाहर चक्कर लगाकर धमकी दे रहे हैं। दूसरी तरफ डोगरान मोहल्ला में दुकानदारों ने रोष स्वरूप दो घटें अपनी दुकानें बंद रखी। हालांकि दोपहर बाद पुलिस से मिले आश्वासन के बाद परिजनों ने शव उठाए और अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ऊषा के दिल को चीरते हुए गोली शरीर के दूसरे हिस्से में जा फंसी, वहीं, एक गोली ने सुमित के दोनों फेफड़ों को पंक्चर कर दिया। जिस कारण दोनों की मौत हुई। डॉक्टर नागेश और नवनीत ने शरीर के अंदर मिली बुलेट के सिक्के, स्वैब और मृृतकों के कपड़े मधुबन लैब में भेजे हैं। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अमित और अन्य के बयान पर आरोपी संदीप और एक अन्य के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम का केस दर्ज हुआ है।  

अमित बोला-घर पर लग गए ताले, अब भी मिल रहीं धमकियां
उत्तम नगर में रहने वाली ऊषा के बड़े बेटे अमित मित्तल ने बताया कि वह अंबाला में बिजली निगम में एएलएम के पद पर कार्यरत है। घटना का पता चलने पर देर रात को नागरिक अस्पताल पहुंचा। उनका कहना है कि मां और भाई की हत्या के बाद घर पर ताले लग गए हैं। अब मेरा इस दुनिया में कौन है।
विज्ञापन


अमित ने कहा कि जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं हो जाते वे शव नहीं उठाएंगे। आज सुबह भी कुछ लोग दो गाड़ियों में सवार होकर घर के बाहर आए और जान से मारने की धमकी दी। वे भय के माहौल में जी रहे हैं। पुलिस प्रशासन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाया है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। 

अंबाला में सुरक्षित थे 
अमित ने बताया कि करीब आठ महीने पहले भाई सुमित और निशा दोनों अंबाला आए थे। दोनों खुश थे। यहां पर वे सुरक्षित थे और अपना गुजारा कर रहे थे। बीस दिन पहले ही हिसार आए थे और ऋषि नगर में किराये के मकान पर रहने लगे। अगर, मुझे पता होता कि हिसार आने के बाद ऐसा होगा तो मैं सुमित को हिसार नहीं आने देता, अपने पास रखता।

एक्स-रे मशीन खराब, शवों को इधर से उधर ले जाते रहे
पोस्टमार्टम करने से पहले बोर्ड में शामिल चिकित्सकों ने शवों का एक्स-रे करने की बात कहीं ताकि पता चल सकें कि शरीर के किस हिस्से में गोली अटकी हुई है। दोनों शवों को कर्मचारी शवगृह से लेकर अस्पताल परिसर के अंदर एक्सरे रूम के बाहर पहुंचे। वहां पता चला कि मशीन खराब है। काफी समय तक शवों को वहीं पर रखा गया। बाद में दोनों शवों को टीबी अस्पताल ले गए और एक्सरे कराया गया। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो घंटे बंद रखीं दुकानें
डोगरान मोहल्ला में पर्दे की दुकान पर काम करने वाले सुमित की गोली मार कर हत्या करने से रोषित दुकानदारों ने सोमवार सुबह दो घंटे अपनी दुकानें बंद कर रोष जताया। स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

दुकानदारों के पास पहुंचे हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में जंगल राज कायम है, प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। हिसार में एक साथ मां व बेटे की हत्या करने से प्रदेश का सिर पूरे देश में शर्म के कारण झुक गया है।

उन्होंने सरकार से मृतक परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अक्षय मलिक, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, डोगरान मोहल्ला प्रधान प्रदीप शर्मा व सतीश मेहता, व्यापार मंडल शहरी प्रधान मंगल ढालिया, पुरानी मंडी मार्ग प्रधान मनीष गोयल, पवन गर्ग, निरंजन गोयल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें