फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती की मौत, 100 से ज्यादा की स्पीड का अंदेशा, घटना CCTV में रिकॉर्ड

Fri, 29 Mar 2024 06:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

कार टक्कर मारने के बाद  फुटपाथ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग भी घायल हो गए। एक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे में हादसा रिकॉर्ड हो गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर के राजगढ़ रोड पर लघु सचिवालय के पास बने पेट्रोल पंप के सामने एक तेज गति में अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार फुटपाथ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। हालांकि इनमें से एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया है। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात साढ़े 10 बजे लघु सचिवालय के पास पेट्रोल पंप के सामने एक कार व बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार बिचपड़ी निवासी सुरेश व उसकी पत्नी सुनीता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को डायल 112 ने राजगढ़ रोड पर बने एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां सुरेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनीता ने उपचार के दौरान रात करीब 2 बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हादसा
यह पूरा हादसा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात 10:32 बजे एक कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर के कट में से अनियंत्रित होकर कोर्ट की तरफ आ जाती है। इस दौरान वह सामने से आ रही बाइक को जोर से टक्कर मारती हुई सामने बने फुटपाथ से टकरा जाती है। कार व बाइक की टक्कर के दौरान तेज चिंगारियां भी निकलती हैं।

कार के आगे कुत्ता आने से हुआ हादसा - घायल सौरभ
हादसे में घायल कार सवार पटेल नगर निवासी सौरभ ने बताया कि वह एसडीएम कार्यालय में तैनात है और उसकी नाइट ड्यूटी थी। वह घर से सामान लेकर कार्यालय जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 15 से लघु सचिवालय की तरफ से जाने लगा तो अचानक कार के आगे कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ चली गई। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ पता नहीं है।

लोगों ने जबरदस्ती डायल 112 की गाड़ी से घायलों को अस्पताल भिजवाया
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना डायल 112 को दी। घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 के कर्मचारी एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने का इंतजार करने लगे। इस पर मौके पर मौजूद भीड़ भड़क गई। मौके पर मौजूद लोग डायल 112 के कर्मचारियों से बोले कि जब तक एंबुलेंस यहां आएगी तब तक यह दोनों नहीं बचेंगे। इस पर उन्होंने बाइक सवार घायल दंपती को जबरदस्ती डायल 112 में ही बैठाकर अस्पताल भेज दिया। बाइक सवार दोनों घायलों को अस्पताल भेजने के करीब 10 से 15 मिनट बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और कार सवार एक घायल को अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन

 
मौके पर मौजूद लोगों का आरोप- दोनों कार सवार नशे में थे धुत
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार सवार दोनों व्यक्ति नशे में धुत थे। यही नहीं लोगों ने कार सवार दोनों व्यक्तियों को खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान कुछ लोग कार सवार दोनों व्यक्तियों को पीटने की बात तक कहने लगे। मौके पर मौजूद ने बताया कि जिस जगह पर गाड़ी पलटी है, उस जगह पर एक व्यक्ति फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है और कुछ देर पहले ही वह व्यक्ति यहां से गया है। अगर वह व्यक्ति थोड़ी देर और यहां रुकता तो शायद वह भी इस गाड़ी की चपेट में आ जाता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें