फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय में हिसार के छह अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
मुगलसराय/ (चंदौली)। जीआरपी ने वीरवार तड़के अंतर राज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को स्टेशन के आउटर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लाख 42 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद हुआ। सभी हिसार के रहने वाले हैं। जीआरपी थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय टीम के साथ जांच कर रहे थे। वे पश्चिमी आउटर पर पहुंचे, तो वहां छह लोग संदिग्ध अवस्था में मिले। जीआरपी कर्मी उन्हें पकड़कर थाने ले आए और तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख 42 हजार 850 रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, पैनकार्ड, कैंटीन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत साढ़े 11 लाख का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


इनकी पहचान राजेंद्र, कुलदीप, विनोद, विजेंद्र, सतवीर और महिपाल निवासी हिसार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वे शादी-विवाह के सीजन में दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब, गुजरात,  बिहार, बंगाल, चेन्नई, जयपुर, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों में घूम-घूमकर छीना-झपटी, चोरी करते हैं। शेषनाथ यादव, क्षेत्राधिकारी, रेलवे वाराणसी ने बताया कि राजेंद्र अपने गांव का सरपंच रह चुका है और जीआरपी  कानपुर, वाराणसी,  जौनपुर  और गाजियाबाद में पकड़ा भी जा चुका है। गुजरात के बड़ोदरा में एक बार बदमाश जीआरपी टीम पर फायरिंग कर भाग गए थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें