म्हारा गांव जगमग योजना के पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण में हिसार और फतेहाबाद के 86 गांवों को योजना के तहत जोड़ा गया है। इन गांवों के लिए 14 फीडरों को विभिन्न गांवों में लगाया गया है। इनमें से 7 फीडर हिसार के विभिन्न गांवों में और 7 फीडरों को फतेहाबाद जिले के विभिन्न गांवों में लगाया गया है। इन गांवों में काम आरंभ कर दिया गया है। योजना के तहत चुुने गए गांवों में बिजली के नए कनेक्शन लगाना, बिजली मीटरों को घरों से बाहर करना, खराब पड़े मीटरों को बदलने के साथ बिजली के विस्तार के लिए केबल का भी विस्तार किया जा रहा है।
इन गांवों का चुना
हिसार और फतेहाबाद के 86 गांवों को योजना के दूसरे चरण के लिए चुना गया हैं। हिसार में जहां मंगाली, हरिकोट, कैमरी, ढाणी प्रेम नगर, गैबीपुर, बोबुआ, हसनगढ़, कल्लर भैणी, खार-खेड़ा, खेदड़, देवीगढ़ पूनिया, आर्य नगर, ढाणी राजू, ढाणी गुजरान, प्रेम नगर, मामन पूरा, देपल, ढाणी-पुरिया, सैनीपुरा, बीर फार्म, विराट नगर, बारा सुलेमन, जग्गाबाड़ा, भीम नगर, राजीव नगर, ढाणी कुदनापुर, ढाणी बुखारी, ढाणी शोभा, ढाणी केंदू, रिचपुरा, मंदिर बारा, कुंगड़, मटाना, माजरा, बिसला, बरसीन, भारपुर, हमजापुर, ढाणी सुंदर, बीगड़, मानावाली, सरदार वाला, लाढूवास, नांगल ढाणी, हसनवाला, शकरपुरा, गुलारवाला, ढेर, काना खेड़ा, मुगलपुरा, कुंदनपुरा, शंकरपुरा आदि गांवों में योजना के तहत कार्य आरंभ कर दिया गया है।
इन जगहों पर लगाए गए फीडर
म्हारा गांव जगमग योजना के दूसरे चरण में हिसार-2 के तहत मंगाली, गैबीपुर, खेदड़, आर्य नगर प्रेेम नगर, सैनीपुरा, कूंगड़, बिसला, भारपुर, मटाना, बलियाला, नांगला, लखूवाली ढाणी व गांव गुजावाला में 11केवी के फीडर स्थापित किए गए हैं। म्हारा गांव जगमग योजना के दूसरे फेज के तहत चुने गए गांवों में 6716 बिजली के नए कनेक्शन लगाए जाएंगे। इनमें से अब तक विभिन्न गांवों में 125 कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। बीगड़ गांव में अब तक 20, मानावाली गांव में 4, बोढ़ियाखेड़ा में 13 और बनगांव में अब तक 2 नए कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।
योजना के तहत चुने गए गांवों में 5201 खराब मीटरों को बदला जाना है। इनमें अब तक विभिन्न गांवों में 442 खराब मीटरों को बदला जा चुका है। योजना के तहत 20427 मीटरों को घरों से बाहर लगाया जाएगा, जिससे बिजली चोरी के मामलों में भी कमी आएगी। विभाग द्वारा अब तक 6377 बिजली मीटरों को घरों से बाहर लगाया जा चुका है।
481.3 किलोमीटर लंबी केबल लगाई जाएगी
करीब 481.3 किलोमीटर लंबी केबल की तार विभिन्न गांवों में लगाई जाएगी, जिससे इन गांवों में बिजली की समस्या को दूर किया जा सकेगा।
म्हारा गांव जगमग योजना का प्रथम चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण के लिए चुने गए गांवों में योजना के तहत विभिन्न फीडरों पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। सहयोग करने वाली पंचायतों को सम्मानित भी किया जाएगा।
- डीएल हंसु, एसई, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम