फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: काला खैरमपुरिया का खास गुर्गा रोहित थाइलैंड से गिरफ्तार, महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग से जुड़ा मामला

Sun, 28 Jul 2024 09:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग करने के आरोपी बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने में आरोपी की भूमिका थी। पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले माह ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग कर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ काला खैरमपुरिया गैंग के मुख्य सदस्य रोहित को थाइलैंड से गिरफ्तार कर हिसार लाई है। जांच में पता चला है कि रोहित बालसमंद गांव का रहने वाला है और काला खैरमपुरिया गैंग के सदस्यों को हथियार और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाता था। इसी ने महेंद्रा शोरूम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


एसटीएफ को काला खैरमपुरिया की गि्रफ्तारी के 15 दिनों के अंतराल पर उसकी गैंग के मुख्य सदस्य रोहित को विदेश से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग और रंगदारी के मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। टीम ने सबसे पहले बालसमंद गांव के साहित्य को गिरफ्तार किया था।

उससे मिली जानकारी के बाद काला खैरमपुरिया को दबोचा गया। उससे पूछताछ के बाद रोहित को गिरफ्तार कर हिसार लाया गया है। टीम गिरोह के जुड़े अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ हिसार यूनिट के इंचार्ज अनूप ने बताया कि काला खैरमपुरिया के गैंग के रोहित को विदेश से लाकर अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में पता चला है कि रोहित काला की गैंग के सदस्यों को हथियार और सिम मुहैया करवाता था। इसी ने महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवाए थे और घटना के बाद थाईलैंड भाग गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें