फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व मंत्री के पोते ने बताया जान का खतरा, बोले उसके साथ घट सकती घटना

Tue, 19 Mar 2024 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के डीजीपी से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई भी घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार स्थानीय पुलिस व सरकार होगी।
विज्ञापन
नमन धानक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के हांसी में हरियाणा सरकार में चार बार मंत्री पद पर रहे अमर सिंह धानक के पोते व बवानी खेड़ा हलके से कांग्रेस पार्टी के नेता एडवोकेट नमन धानक ने अपनी जान का खतरा बताया है।

विज्ञापन


नमन ने हांसी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि घर में चोरी के दौरान जिस प्रकार उनके दादा व उनके पिता की तस्वीरों को तोड़ा गया और अन्य सामान की तोड़-फोड़ की गई है, इससे लगता हैं की उनकी चोरी की मंशा न होकर उनकी हत्या करने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि वह बवानी खेड़ा हलके से कांग्रेस पार्टी के टिकट के दावेदार हैं।

लगातार बवानीखेड़ा हलके में कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी व गांव कंवारी के सरपंच की हत्या की है उसी प्रकार उनके खिलाफ साजिश रच कर बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पूर्व दिन दहाड़े चोरों ने अमर सिंह धानक के आवास पर चोरी की घटना को अंजाम देकर हजारों रुपये की नकदी सहित सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया था। उस दौरान उनके दादा व पिता की तस्वीरों को तोड़ने के साथ घर में तोड़-फोड़ भी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें