हांसी सीआईए-2 द्वारा मूर्ति पिघलाकर बिस्किट बनाने के मामले में एडीजीपी द्वारा गठित की गई एसआइटी ने बाबा रामदास के बेटे बिमलेश को गिरफ्तार किया है। बिमलेश को हिसार सीआइए द्वारा तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। हिसार सीआइए ने इस मामले में बबलू को भी तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले हांसी पुलिस ने भी बबलू को दो दिन के रिमांड पर लिया था।
यह भी पढ़ें-
कुलदीप बिश्नोई का ट्वीट: दोनों बेटों के रिश्ते की दी खबर, मई महीने में होगी सगाई, साल के अंत में शादी का एलान
पुलिस द्वारा विवेक पाटिल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं दूसरी ओर मूर्ति पिघलाकर उसके बिस्किट बनाने वाले पुलिस कर्मचारी व अधिकारी की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उधर बबलू से सीआइए की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा विवेक पाटिल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस द्वारा बबलू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इस मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। पूरे मामले में बाबा रामदास का अहम रोल है। बाबा को ही गांव से मूर्ति मिलने की बात बताई गई है। बाबा रामदास की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
यह भी पढ़ें-
हांसी मूर्ति प्रकरण: बबलू की मां की आंखों में छलके आंसू, बोलीं- इंसाफ नहीं मिला तो यहीं कर लूंगी खुदकुशी
प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी एसआईटी
मूर्ति प्रकरण में एडीजीपी ने स्पेशल जांच टीम का गठन किया है। एडीजीपी के आदेशानुसार कमेटी प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। जांच फतेहाबाद के एसपी की निगरानी में होगी। वहीं टीम का हेड सिरसा के एसपी को बनाया गया है। टीम में सिरसा के एएसपी, हिसार के एक डीएसपी और दो इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। बता दें कि एडीजीपी ने प्राचीन मूर्ति हड़पने के सीआईए-2 हांसी के इंचार्ज सहित सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।