फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों में बैठकर पी शराब, झगड़ा हुआ तो मारकर डाल दिया नहर में

Sun, 03 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धीरनवास के एक व्यक्ति का चंदन नगर के कुछ युवकों ने मर्डर कर शव नहर में फेंक दिया। हत्या के बाद नहर में मिले अज्ञात शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार तक कर दिया।
विज्ञापन


उधर परिजन संतलाल को तलाशने के लिए दर-दर भटकते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब थक हारकर संतलाल के पिता चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।

पुलिस ने हुलिया बताया और कहा कि इस व्यक्ति का शव तो 11 तारीख को पुलिस को नहर में बालसमंद हेड में मिला था। पिता ने बेटे की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


रैली में आया था संतलाल, दोस्तों ने ऑटो से उतारा
पिता सूरजभान ने बताया कि संतलाल 6 दिसंबर को पुराने गवर्नमेंट कॉलेज में आरक्षण बचाव रैली में आया था। शाम को वापस जाते समय एक युवक ने मलिक चौक से ऑटो से उतार लिया।

करीब साढ़े सात बजे संतलाल ने पिता को फोन कर बताया कि वह उक्त युवक व चंदन नगर निवासी एक युवक कपिल के साथ है। रात को उनके साथ चंदन नगर में ही रहेगा सुबह घर आ जाएगा। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

दोस्तों के साथ पी शराब, झगड़ा हुआ डंडों से पीटा
पिता का आरोप है कि संतलाल व कपिल का शराब पीते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आपसी कहासुनी होते ही कपिल व उसके साथियों ने उसे डंडों से पीटा।

बाद में एक सूने मकान में उसे रात को एक कमरे में बंद कर छोड़ दिया। सुबह करीब चार बजे उन्होंने जब उसे देखा तो संतलाल की मौत हो चुकी थी।

शव खुर्दबुर्द करने के लिए डाला नहर में
संतलाल के शव को सुबह करीब चार बजे अंधेरे में कपिल व उसके साथी बाइक पर ले गए और चंदन नगर स्थित नहर में डाल दिया।

परिजनों ने 7 दिसंबर को संतलाल को उतारने वाले युवक के पास कॉल की तो उसने मृतक के पिता सूरजभान को बताया कि वह तो उसी शाम को उसे बस में बैठा आया था। पिता ने पुलिस में जाने की बात कही तो उक्त युवक भी उन्हें गुमराह करता रहा।

टूटी हुईं थीं पसलियां व टांगें, सिर में भी थी चोट
बालसमंद चौकी इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि संतलाल की पसलियां टूटी हुई थी। सिर में भी चोट लगी हुई थी। 11 तारीख को जब शव मिला तो अज्ञात था। 72 घंटे बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


16 तारीख को शव की पहचान हो पाई। पुलिस ने कपिल व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें