फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू के एक्स चीफ साइंटिस्ट के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Thu, 08 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
एचएयू के रिटायर्ड चीफ साइंटिस्ट सुरेश अग्रवाल के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर उनके पार्टनर तरसेम नगर निवासी राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने गंवाई हुई राशि की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये बताई है, जबकि पार्टनर पंचायतों में इतनी रकम होने की बात नकारता रहा है।
विज्ञापन


एचएयू से 1999 में रिटायर्ड बालसमंद रोड स्थित फार्म हाउस निवासी सुरेश अग्रवाल ने बताया कि तरसेम नगर का राजकुमार उनका परिचित है। उसने 2007 में ट्रांसपोर्ट के काम में मोटा मुनाफा होने की बात कहकर साझे में ट्रांसपोर्ट कंपनी खोलने की बात कही थी।

फिर उन्होंने दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट कंपनी का दफ्तर खोल पहला ट्रक मेरे नाम से खरीदा था। बाद में पार्टनर राजकुमार के मन में लालच जाग गया। उसने कहा कि चालान कटने पर आपको कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे, ट्रक मेरे नाम करवा दो। वह उसकी बातों में आ गए और ट्रक उसके नाम करा दिया था। फिर उन्होंने पार्टनरशिप में एक के बाद एक करके सात ट्रक खरीदे थे, जो पार्टनर ने अपने नाम कराए थे।
विज्ञापन


बार-बार कहने पर नहीं किया हिसाब
उन्होंने कहा कि हिसाब-किताब करने की बात पर वह टरका देता था। रिटायरमेंट पर मिली पूंजी और बाहर से भी रुपये उठाकर उन्होंने पार्टनर को दिए थे। बार-बार कहने पर पार्टनर ने हिसाब नहीं किया। दोनों पक्षों के पंचायती बुलाने पर भी पार्टनर राजकुमार ने उनका हिसाब नहीं किया था। आखिरकार शिकायतकर्ता ने 19 अगस्त 2015 को इसकी शिकायत पुलिस के इकोनॉमिक सेल में दी थी। सदर थाना पुलिस ने तरसेम नगर के राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें