फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: धुंध और तेज रफ्तार ने ली 7 वर्षीय बच्चे, दो दोस्तों समेत पांच की जान, अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे

Wed, 02 Feb 2022 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/हांसी/उकलाना/बरवाला/अग्रोहा (हरियाणा)

सार

जिले में मंगलवार को हांसी, अग्रोहा, टोकस-पातन गांव, प्रभुवाला व उकलाना के पास हुए हादसों में बच्ची समेत तीन गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन
अग्रोहा में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में तेज रफ्तार और गहरी धुंध के कारण मंगलवार को जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 11 वर्षीय मासूम और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टोकस पातन के पास पिकअप की टक्कर से  7 साल बच्चे, हांसी में शाम साढ़े 5 बजे हुए हादसे में दो दोस्तों, अग्रोहा में कार व पिकअप की भिड़ंत में एक युव और प्रभुवाला गांव में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है। 

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नपा कर्मचारी की मौत

प्रभुवाला गांव के प्राइमरी स्कूल के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में ढाणी खान बहादुर निवासी 29 वर्षीय विजय की मौत हो गई। मृतक उकलाना नगरपालिका में अनुबंध पर क्लर्क के पद पर तैनात था। विजय के परिजनों का कहना है कि विजय के पास उकलाना नगरपालिका में भी क्लर्क का अतिरिक्त कार्यभार था।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह विजय बाइक पर उकलाना नगरपालिका में ड्यूटी पर जा रहा था। भारतीय भवन निर्माण मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण वर्मा ने बताया कि जब विजय प्रभुवाला गांव में पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विजय की बाइक को टक्टर मार दी। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। 

पिकअप ने दो मासूम भाई-बहनों को कुचला, भाई की मौत

गांव टोकस-पातन के पास सोमवार दोपहर को पिकअप गाड़ी ने भाई व बहन को कुचल दिया। हादसे में सात वर्षीय अमर की मौत हो गई जबकि की उसकी 11 वर्षीय बहन किरण गंभीर रूप से घायल हो गई। किरण को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार को आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक अमर का पोस्टमार्टम करवाया व शव परिजनों को सौंप दिया। 

पुलिस को दी शिकायत में मृतक अमर के पिता राजा ने बताया कि वे पातन गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह अपने बच्चों के साथ ईंटों से भरे ट्रैक्टर पर सवार होकर हिसार की ओर आ रहे थे। उसने अपने बच्चों को ट्रैक्टर से उतार दिया व भट्ठे पर जाने को कहा।

विज्ञापन


जब वह रोड पार करने लगे तो तभी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी व गाड़ी लेकर भाग गया। दोनों बच्चों को हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मंगलवार दोपहर पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया। आजाद नगर थाना पुलिस ने पिकअप चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हांसी : संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत 

हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी के पास मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे संतुलन बिगड़ने से एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार के सामने बेसहारा पशु आ गया था। मृतकों की पहचान चानौत निवासी 30 वर्षीय प्रदीप दूहन व 32 वर्षीय नरेंद्र दूहन के रूप में हुई है। प्रदीप अविवाहित था, वहीं, नरेंद्र के दो बच्चे हैं। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को कार से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

अग्रोहा : पिकअप-कार की टक्कर, युवक की मौत

गहरी धुंध के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के समीप पिकअप व कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया। जहां पर मल्लापुर निवासी सतनाम की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस को दिए बयान में कैथल जिले के केलरम निवासी सुनील कुमार ने बताया कि गांव खारा खेड़ी के समीप होटल खोल रखा है। वह तथा उसका दोस्त कार में सवार होकर सोमवार रात करीब 11बजे अग्रोहा की तरफ आ रहे थे। मेडिकल कॉलेज के पुल से उतरते समय पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार का संतुलन बिगड़ गया और एक ट्रक में जा टकराई। अग्रोहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

उकलाना : रोडवेज बस व बाइक की भिड़ंत, दो घायल

उकलाना मंडी के मार्वल चौक के पास बाइक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आई हैं। रोडवेज बस सिरसा से अंबाला जा रही थी। बुढ़ाखेड़ा रोड की तरफ से बिठमड़ा वासी महेंद्र जांगड़ा अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर जा रहा था। मार्वल चौक के पास बाइक बस की चपेट में आ गई। भीड़ से होते ही दोनों सड़क पर गिर गए जिससे एक के सिर पर गंभीर चोट आई है। लोगों ने दोनों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें