फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट सोफिया स्कूल गेट पर फायरिंग

Fri, 25 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 15 स्थित सेंट सोफिया स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान बदमाश गेट के ठीक सामने फायरिंग कर गए। बदमाशों ने मेन गेट पर खूब उत्पात मचाया।
विज्ञापन


उन्होंने गेट के बाहर खड़ी एक बाइक भी तोड़ डाली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को गेट के बाहर गोली का एक खोल भी मिला है।

टूटी हुई बाइक व गोली का खोल पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं रात को कार्यक्रम चलने के दौरान दूसरे गुट के छात्र स्कूल के बाहर जमा हो गए। समारोह में डीसी भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार रात करीब पौने नौ बजे वार्षिक उत्सव के दौरान स्टूडेंट्स स्कूल से बाहर निकल रहे थे। अचानक बाइक पर सवार कुछ बदमाश गेट के बाहर आए और उन्होंने फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट के बाहर व आसपास स्टूडेंट्स थे। गनीमत यह रही कि किसी के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना से स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक गोली का खोल बरामद हुआ है और बदमाशों द्वारा तोड़ी हुई बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।

स्कूल के काफी दूर फायरिंग हुई है। हम तो अंदर थे। ज्यादा जानकारी नहीं। डीसी साहब आए हुए थे हम तो वहां व्यस्त थे।
- वर्षा राणा, प्रिंसिपल सेंट सोफिया

सेंट सोफिया स्कूल के बाहर फायरिंग की सूचना आई थी। मौके से एक गोली का खोल मिला है। एक बाइक भी कब्जे में ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
- कृष्ण, इंस्पेक्टर सिविल लाइन हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें