फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर ने मासूम को कुचला

Sat, 21 Nov 2015 01:54 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खेवर क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने सड़क किनारे चल रहे एक आठ साल के बच्चे को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद वाहन सहित चालक फरारहो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोर मोहम्मद तारिक पुत्र जमाल दीन निवासी मोहर, जिला रियासी अपने पिता के साथ सड़क किनारे चल रहा था। तभी पीछे से बहुत तेज गति से आ रहे एक टिप्पर ने उसके पांव को कुचल दिया।

इस हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे का उपचार कर रहे चिकित्सक के अनुसार बच्चे की दोनों पैर हादसे में बुरी तरह से कुचल गए हैं और           उसके शरीर से बहुत ज्यादा रक्त बहने से हालत काफी गंभीर बन गई  थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर टिप्पर चालक को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें