फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का पर्स झपटकर भागा युवक, पिता ने आधा किलोमीटर पीछे दौड़ पकड़ा

Sun, 29 Nov 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड से गुलाब सिंह चौक की तरफ जा रही एक युवती का शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक झपटमार ने पर्स छीन लिया। युवती के साथ उसका पिता भी था।
विज्ञापन


शिकारपुर निवासी ओमप्रकाश ने करीब आधा किलोमीटर दौड़ लगाकर सिटी थाना के नजदीक झपटमार को पकड़ लिया।

लोगों ने झपटमार पर पहले तो खूब लात मुक्के बरसाए और बाद में उसे सिटी थाना ले गए। झपटमार ने अपनी पहचान अग्रसेन कॉलोनी निवासी एक युवक के रूप में बताई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शिकारपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपनी बेटी मंजू को ससुराल छोड़ने जा रहा था। बस स्टैंड से वह गुलाब सिंह चौक की तरफ आया तो एक युवक अचानक पीछे से आया और उसने मंजू के हाथ से पर्स झपटा तथा दौड़ लगा दी।
विज्ञापन


जैसे ही मंजू चिल्लाई तो पिता भी युवक के पीछे दौड़ पड़े। झपटमार दौड़ता हुआ सिटी थाना के पास पहुंचा वह नालबंद गली में घुस गया। व्यक्ति भी चिल्लाता हुआ उसके पीछे दौड़ता गया।

आगे से लोगों ने झपटमार को घेर लिया। युवती के पिता ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और धुनाई कर डाली। झपटमार को घेरने वाले राहगीरों ने भी युवक पर खूब लात घूंसे बरसाए और पीटते हुए थाने ले पहुंचे।

पुलिस ने मौके से ही पर्स बरामद कर लिया। पर्स में हजारों रुपये, सोने के गहने व एक मोबाइल फोन था।

युवक को पकड़कर लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही। अभी पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
- विद्यानंद, इंचार्ज, सिटी थाना

अंकल, आपको पांच हजार दूंगा शिकायत मत दो
गुलाब सिंह चौक पर युवती का पर्स छीनकर भाग रहे युवक ने पकड़े जाने के बाद शिकारपुर गांव के ओमप्रकाश को खूब डराया।

पीड़ित युवती के पिता को कहा कि अंकल आप शिकायत मत दो मुझे छुड़वा दो क्या रखा है कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ेंगे। आप चाहो तो मैं आपको पांच हजार रुपये दे दूंगा।

आप बस मुझे यहां से छुड़वा दो। हालांकि पीड़ित युवती के पिता ने कहा कि भाई मुझे पता है आप प्रोफेशनल झपटमार हो अगर आपके पास पांच हजार रुपये होते तो क्यों मेरी बेटी का पर्स छीनकर भागते।

अच्छे घर से हूं साहब, एक भाई इंजीनियर, दूसरा बैंक मैनेजर है
झपटमारी करते पकड़े गए युवक ने बताया कि वह अग्रसेन कॉलोनी में रहता है। उसने इंस्पेक्टर विद्यानंद के सामने खूब विनती की। कहा साहब अच्छे घर से हूं।

मेरा एक भाई इंजीनियर है और दूसरा बैंक मैनेजर है। उसने दोनों भाइयों के मोबाइल नंबर भी दिए। पूरा पता बताया। कहा मेरे भाइयों का नाम खराब हो जाएगा आप मुझे छोड़ दो।

पब्लिक पीटते हुए ले गई थाने
पब्लिक ने मौके पर ही झपटमार को खूब पीटा। राह चलते लोग उसे आते जाते मारते गए। लात घूंसे बरसाते हुए ही उसे सिटी थाना ले जाया गया।

थाने के गेट के अंदर घुसते ही सामने खड़े पुलिस जवानों ने पब्लिक को उसके साथ मारपीट करने से रोका। कहा क्यों मार रहे हो। अगर किसी ने अपराध किया है तो उस पर कानूनी कार्रवाई करवाओ।
विज्ञापन


आप तो मारपीट कर इसे यहां छोड़ जाओगे, पता नहीं इसको कहां चोट लगेगी और कुछ हो गया तो कौन जिम्मेवार होगा।

गवाह कौन बनेगा पुलिस के सवाल करते ही खाली हो गया थाना
पब्लिक जब पीटते हुए झपटमार को थाने ले गई तो पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने कहा कि यह अब पुलिस हिरासत में है इसे कोई नहीं मारेगा।

लोगों ने कहा साहब इसने झपटमारी की है। पुलिस ने कहा, जिसके साथ हुई और इस युवक ने की है तो शिकायतकर्ता के साथ अब गवाह कौन बनेगा यहां रुक जाए।

गवाही देने की बात आते ही पब्लिक मैन पीछे हट गया। ठीक एक मिनट से भी कम समय में सिटी थाना खाली हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें