फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा पावर ग्रिड की डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी

Sun, 29 Nov 2015 12:29 AM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में निर्माणाधीन पावर ग्रिड परिसर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी की है। परियोजना से जुड़े एक ठेकेदार के प्रबंधक की ओर से इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस सुरक्षा गार्डों को संदेह की नजर से देख रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमुका गांव के समीप पावर ग्रिड परियोजना का काम चल रहा है। इस परियोजना में गौतम इंफ्रा प्रोजेक्ट ठेकेदार की हैसियत से काम कर रही है। प्रोजेक्ट के प्रबंधक उस्मान खां ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात चोरों ने परियोजना परिसर में रखी करीब आठ सौ क्विंटल सरिया और 60 सोलर प्लेटों को चोरी कर लिया है। जिनको परियोजना की पूर्वी दीवार के पास से निकाला गया है। सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में इतनी मात्रा में सरिया और सोलर प्लेटों के चोरी होने में किसी वाहन का प्रयोग किया गया है।
उस्मान ने पुलिस को बताया कि चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। जिस स्थान से यह घटना दर्शाई जा रही है, वहां पर परियोजना के दो सुरक्षा गार्ड हर समय तैनात रहते हैं इसलिए उनकी भूमिका को भी संदेह की नजर से देखा जा रहा है।
विज्ञापन

चर्चा है कि परियोजना से जुड़े लोग यहां पर स्थानीय लोगों से मिलकर ठेकेदार अथवा परियोजना की सम्पत्ति की धड़ल्ले से चोरी करवाते है। पुलिस अपराध के अल्पीकरण में लगे रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज नही करती, जिससे यहां चोरी का ग्राफ बढ़ रहा है।
000
पावर ग्रिड में चोरी की तहरीर मिली है यहां के सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में चोरी की बात समझ में नहीं आ रही है। इस मामले में गार्ड अथवा संबंधित ठेकेदार दोनों ही संदेह के घेरे में है। हम गहराई से मामले की जांच करा रहे हैं। - आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें