हिसार में रंजिश में लड़की के परिवार के 20-25 लोगों ने 27 सितंबर की रात परिवार पर सोते समय ईंटों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक ईंट बुजुर्ग महिला की छाती पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला के पैर में चोट लगी। इस मामले में पुलिस ने 28 सितंबर को झगड़े का केस दर्ज किया था।
हिसार के एक गांव में एक परिवार पर सोते समय हमला कर दिया। इस हमले में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला घायल हो गई। महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया जहां वीरवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला का शव उठाने से मना कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल थी महिला, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
महिला के परिवार वालों ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पोते के खिलाफ 17 सितंबर को आजाद नगर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। उसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। इसी रंजिश में लड़की के परिवार के 20-25 लोगों ने 27 सितंबर की रात परिवार पर सोते समय ईंटों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक ईंट बुजुर्ग महिला की छाती पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला के पैर में चोट लगी। इस मामले में पुलिस ने 28 सितंबर को झगड़े का केस दर्ज किया था। मगर इसी रात उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले इस मामले में झगड़े का केस दर्ज किया गया था। क्योंकि अब एक महिला की भी मौत हो गई है तो मामले में परिवार वालों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।