फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सिक्के चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
नकली सिक्के बरामद - फोटो : bureau
विज्ञापन
पुलिस ने नकली सिक्के चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर अर्बन एस्टेट के युवक सचिन को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूर्यनगर का शिक्षक सुनील वीरवार को जिंदल चौक पर ओम बीकानेर मिष्ठान भंडार पर मिठाई लेने पहुंचा था। दुकान संचालक ने 25  रुपये वापस देते हुए शिक्षक को पांच-पांच रुपये के पांच सिक्के दे दिए। शिक्षक ने सिक्के गौर से देखे तो नकली होने का शक हुआ।

सुनील ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सिविल लाइन पुलिस की एक पीसीआर कुछ देर में मौके पर पहुंची और दुकान संचालक से पूछताछ की। दुकानदार ने सिक्के सप्लाई करने वाले का नाम पुलिस को बताया। इस पर पुलिस ने अर्बन एस्टेट के युवक सचिन को हिरासत में ले लिया। वह बाइक पर दुकान पर सिक्के देकर गया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार सचिन की अर्बन एस्टेट मार्केट में दुकान है।

उसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि ये सिक्के सोनू नाम का एक युवक सप्लाई करता है। मूल रूप से हिसार का रहने वाला सोनू इन दिनों दिल्ली में रह रहा है। फिलहाल पुलिस नकली सिक्के तैयार करने वाले गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सिविल लाइन प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि उन्हें सुनील सोनी ने नकली सिक्के बारे में शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया है। दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि बिचौलिया डेढ़ माह पहले उसे पांच रुपये के सिक्कों की 500-500 की चार थैलियां दे गया था। एक थैली में पांच सौ रुपये के सिक्के थे। पुलिस ने पांच रुपये के 2000 सिक्के बरामद किए हैं।

नकली सिक्के चलाने के मामले में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। टक्साल में सिक्कों की जांच कराई जाएगी। आरोपी कहां से सिक्के लाया, इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शिवकुमार शर्मा, एएसआई, सिविल लाइन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें