फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों के तानों से तंग युवक ने निगला जहर, मौत

Tue, 21 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
poison - फोटो : amar uajal
विज्ञापन
खंड के गांव भेरां के 28 वर्षीय एक युवक ने कथित रूप से अपने ससुरालियों के तानों से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोप है कि युवक के ससुराल वाले उस पर पत्नी के साथ परिजनों से अलग होने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


बात नहीं मानने पर वे अपनी लड़की को साथ ले जाने की धमकी देने लगे। यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने रविवार की शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अनूप के बयान पर उसके सास, ससुर और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भेरां गांव के प्रदीप उर्फ प्रवीन शर्मा की शादी नौ साल पहले बाढड़ा तहसील के गांव पथराड़ा में हुई थी। दो बेटियों के पिता प्रदीप अपनी गृहस्थी को परिजनों के साथ रहकर ही चला रहा था। आरोप है कि शनिवार को प्रदीप के ससुर घनश्याम, साला बिजेंद्र और सास गांव में आए और पत्नी के साथ अलग होने की बात कही। प्रदीप ने अपने परिजनों से अलग होने की बात मानने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर उनके बीच कहासुनी भी हुई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रदीप को धमकी दी कि अगर वह पत्नी के साथ परिवार के लोगों से अलग नहीं हुआ तो वे अपनी बेटी को अपने साथ घर ले जाएंगे।

उनकी इस धमकी से परेशान होकर प्रदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के लोगों ने प्रदीप को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को

पुलिस ने मृतक के भाई अनूप की शिकायत पर उसके ससुर घनश्याम, साले बिजेंद्र और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ख्याली राम, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें