फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: होली की दिन पूर्व सरपंच के बेटे को मारी गोली, मौजूदा सरपंच व उसके बेटे पर मामला दर्ज

Thu, 09 Mar 2023 10:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

हांसी के गांव कुंवारी में पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण को गोली मारने के मामले में हांसी सदर थाना पुलिस ने संजय दूहन और उसके बेटे पुनीत के खिलाफ 307,323,506 हत्या के प्रयास सहित अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हमलावरों ने गाड़ी भी तोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी के गांव कुंवारी में पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण को मौजूदा सरपंच व जिला सरपंच यूनियन के अध्यक्ष संजय दूहन उर्फ नर सिंह व उसके बेटे पुनीत ने छह गोली मारी। गोलियां उसकी छाती, हाथ और अन्य हिस्सों पर लगी। घटना के बाद हमलावर बाप- बेटा फरार हो गए। वहीं घटना से नाराज पूर्व सरपंच के समर्थकों ने संजय के घर पर तोड़फोड़ की। हांसी सदर थाना पुलिस ने संजय दूहन और उसके बेटे पुनीत के खिलाफ 307,323,506 हत्या के प्रयास सहित अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


चबूतरे पर खड़े युवक को मारी गोली
घायल युवक कर्ण को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। संजय दूहन हिसार जिला सरपंच एसोसिएशन का प्रधान भी है। युवक कर्ण की मां कृष्णा ने बताया कि होली के दिन उसका बेटा चबूतरे पर खड़ा था। उसी समय संजय अपने बेटे पुनीत के साथ बाइक आया। संजय ने अपने बेटे को कहा कि ये खड़ा बड़ा चौधरी, मार इसके गोली। इतना कहने पर पुनीत ने उसके बेटे कर्ण पर गोलियां दाग दी। उसके शरीर पर 6 गोलियां मारी गई। घटना के बाद दोनों फरार हो गए।

एक साल पहले हुई थी शादी
कृष्णा ने कहा कि पंचायती चुनावों के समय से ही संजय और पुनीत उसके बेटे कर्ण से रंजिश रखते थे। कर्ण का हिसार के निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया और उसके शरीर से गोलियां निकाली। उसे आईसीयू में रखा हुआ है। अभी उसकी हालत चिंताजनक है। कर्ण गांव के ही पूर्व सरपंच महावीर का बेटा है। उसके पिता का भी कुछ साल पहले मर्डर कर दिया गया था। कर्ण की एक साल पहले ही शादी हुई थी। कर्ण का जीजा फतेहाबाद में डीएसपी तैनात है।
विज्ञापन


कर्ण को गोली मारने से नाराज उसके समर्थकों ने सरपंच के घर पर तोड़फोड़ की। सरपंच के घर के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी तोड़ दी गई। साथ ही पत्थर फेंके गए। वायरल वीडियो में एक युवक की पिटाई करते हुए भी ग्रामीण दिख रहे हैं। उनके हाथों में डंडे हैं। घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। कर्ण और पुनीत की करीब एक साल पहले भी शादी में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें