फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: फर्जी डिप्लोमा से नागरिक अस्पताल में की पूरी नौकरी, सीएम विंडो के जवाब में हुआ खुलासा, केस दर्ज

Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोप है कि अस्पताल के फर्जी डिप्लोमा और फर्जी कागजात के आधार पर नागरिक अस्पताल में पिछले 25 वर्ष लैब टैक्नीशियन का फर्जी डिप्लोमा तैयार करवा कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में मॉडल टाउन निवासी हरपाल सिंह ने नागरिक अस्पताल से रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन और सिपाही रहे सत्यपाल पर फर्जी डिप्लोमा के जरिये सरकारी नौकरी करने का आरोप लगाया है। मामले में उसने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सीएम विंडो पर सत्यपाल वासी माडल टाउन के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोपी रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन सत्यपाल ने सिविल अस्पताल में झारखंड के रांची से दो डिप्लोमा कोर्स एमएच अस्पताल और राजेंद्र मेडिकल कॉलेज की तरफ से दिए थे, लेकिन सीएम विंडो के जवाब में एमएच रांची ने लिखा है कि न तो वे लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग देते हैं और न ही डिप्लोमा।

आरोप है कि अस्पताल के फर्जी डिप्लोमा और फर्जी कागजात के आधार पर नागरिक अस्पताल में पिछले 25 वर्ष लैब टैक्नीशियन का फर्जी डिप्लोमा तैयार करवा कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया है। साथ ही आरोपी ने शहर में एक ब्लड बैंक भी खोल रखा है, जिससे वह ब्लड की झूठी रिपोर्ट तैयार करके अस्पतालों में भेज रहा है।
विज्ञापन


आरोपी का भाई एक ब्लड बैंक का मालिक है। आरोप है कि उसने भी एलटी का डिप्लोमा केरला से फर्जी बनवाया है। इस मामले में जांच के लिए दो चिकित्सकों की कमेटी की गई थी। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें