फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: फर्जी रजिस्ट्री करने के आरोप में आदमपुर के नायब तहसीलदार सहित 3 पर केस दर्ज

Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)

सार

शुक्रवार सुबह यह मामला आदमपुर में चर्चा का विषय रहा। लोगों का कहना है कि आदमपुर तहसील में भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसकी दुकान की फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले में आदमपुर के नायब तहसीलदार सहित 3 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने मई 2015 में लेडीज मार्केट में एक दुकान 24 लाख रुपये में मंडी आदमपुर निवासी अनीता देवी से खरीदी थी।

विज्ञापन


इसके बाद मंडी आदमपुर निवासी प्रिंस ब्रेन ने अवैध रूप से दुकान को हड़पने के लिए दावा जताया था और लगातार धमकियां दे रहा था। जिस पर उन्होंने 2016 में एक दीवानी मुकदमा दायर किया था। जिस पर प्रिंस ब्रेन ने 15 जून 2018 को अपने वकील सहित अदालत में पेश होकर शपथ पत्र दिया था कि उसका इस प्रॉपर्टी से कोई संबंध नहीं है। 

इसके बाद 14 मार्च 2022 को प्रिंस ब्रेन ने नायब तहसीलदार कुंवरदीप से मिलीभगत करके उक्त प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री दादरी निवासी सोनू श्योराण के नाम करवा दी। जिस पर सुनीता देवी ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की जांच करवाने के बाद प्रिंस ब्रेन, सोनू श्योराण व नायब तहसीलदार कुंवरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आदमपुर पुलिस को निर्देश दिए। आदमपुर पुलिस ने उक्त मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

लाल डोरे की रजिस्ट्री बंद, फिर कैसे हुई रजिस्ट्री
सरकारी आदेशानुसार लाल डोरे की रजिस्ट्री बंद है और लेडीज मार्केट लाल डोरे के अंतर्गत आती है। ऐसे में तहसीलदार ने बिना मौका देखे रजिस्ट्री कैसे कर दी। शुक्रवार सुबह यह मामला आदमपुर में चर्चा का विषय रहा। लोगों का कहना है कि आदमपुर तहसील में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। लोगों का आरोप है कि रजिस्ट्री के एवज में 10 से 20 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। 
 

वसीका नंबर 7604 दिनांक 14 मार्च 2022 को तहसील कार्यालय आदमपुर में पंजीकृत हुई है। रेवेन्यू रिकॉर्ड जमाबंदी 2019-20 के अवलोकन उपरांत पाया गया कि यह वसीका राजस्व रिकॉर्ड अनुसार पंजीकृत की गई है। तहसील कार्यालय की तरफ से कोई चूक नहीं हुई है। - कुंवरदीप सिंह, नायब तहसीलदार, आदमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें