फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अवैध रूप से गर्भपात की थी तैयारी, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, दो गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 04:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर एक महिला भर्ती की गई थी। महिला मरीज की ट्रीटमेंट फाइल चेक की तो पता लगा कि महिला ने पिछले दस दिन में एमटीपी किट का उपयोग किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में अग्रोहा के संजीवनी अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. पुष्पा सिहाग व उनकी सहयोगी सोनिया को गिरफ्तार किया । कार्रवाई के बाद अस्पताल को बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन


बीएएमएस डिग्री धारक डॉ. पुष्पा सिहाग अग्रोहा में संजीवनी अस्पताल चलाती है। वह एलोपैथिक में उपचार करती है और खुद को प्रसूति व महिला रोग का विशेषज्ञ बताती है। हांसी के एसएमओ डॉ. कामिद मोंगा के नेतृत्व में बनी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजीवनी अस्पताल में छापा मारा।

भिवानी जिले की दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात कराने की तैयारी की जा रही थी। जिसके लिए 5 एमटीपी किट महिला से ही मंगवाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर एक महिला भर्ती की गई थी। महिला मरीज की ट्रीटमेंट फाइल चेक की तो पता लगा कि महिला ने पिछले दस दिन में एमटीपी किट का उपयोग किया था।
विज्ञापन


अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के बाद महिला को मिसोप्रेस्ट गोली दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल संचालक डॉ. पुष्पा, उसकी सहयोगी  सोनिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें