फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में घरेलू कलह का मामला: पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्तौल से किए फायर

Wed, 13 Sep 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के सिंघराण गांव में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। आज सुबह घरेलू विवाद के चलते आरोपी राजकुमार ने अपने लाइसेंस पिस्तौल से पत्नी प्रवारी देवी की कमर पर गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सिंघराण गांव में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली कमर में लगी। जख्मी हालत में 45 वर्षीय महिला प्रवारी देवी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंघराण गांव निवासी राजकुमार सरकारी अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ के पास असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि राजकुमार शराब पीने का आदी है और अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करता है। जिसके चलते हर रोज घरेलू कलह होती थी। राजकुमार के तीन बच्चे है एक लड़की की शादी हो चुकी है। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया।

विवाद के चलते राजकुमार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी पर फायर कर दिए। एक के बाद एक तीन फायर किए। एक गोली प्रवारी देवी की कमर में लगी। गोली लगने से प्रवारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। लहुलूहान हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें