फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बीएसएफ को सीमा पर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, माहवा गांव में धान के खेत में पड़ा था

Mon, 25 Sep 2023 01:39 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़

सार

गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन ने 12 किलो हेरोइन की खेप गिराई है। हालांकि बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने साझा तलाशी अभियान में यह खेप बरामद कर ली है। वहीं 19.30 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
धान के खेत में मिला ड्रोन। - फोटो : बीएसएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद किया है। बरामद ड्रोन चीन में निर्मित एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल: डीजेआई मविक 3 क्लासिक) है। बीएसएफ ने जानकारी दी कि 23 सितंबर को अमृतसर के माहवा गांव के पास एक संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई। इसके बाद बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान माहवा गांव के बाहर धान के खेत से यह ड्रोन बरामद किया गया।

गुरदासपुर में 12 किलो हेरोइन मिली

उधर, गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन ने 12 किलो हेरोइन की खेप गिराई है। हालांकि बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने साझा तलाशी अभियान में यह खेप बरामद कर ली है। वहीं 19.30 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बीएसएफ की 58 बटालियन ने दोरांगला स्थित बीओपी आदियां में शनिवार की रात ड्रोन की आवाज सुनी। बीएसएफ जवानों ने फायरिंग करने की योजना बनाई तो आठ मिनट तक भारतीय सीमा के चक्कर लगाने के बाद ड्रोन लौट गया। इस दौरान न तो सीमा सुरक्षा बल के जवान फायर कर सके और न ही रोशनी वाले बम दाग सके। हालांकि नशे की बड़ी खेप बरामद कर ली। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें