फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन मामला, बाइकर को कार मोड़ते वक्त उड़ाया, मौत

Tue, 16 May 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
accident - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बालसमंद रोड गोल्डन गेट मैरिज पैलेस के सामने एक अमीरजादे ने अपनी फोक्सवैगन कार से बाइकर को उड़ा दिया। कार सवार के कार मोड़ते समय हादसा हुआ। बाइक सवार अपनी गति से शहर की तरफ आ रहा था। अचानक मुड़ी कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय धर्मबीर गाड़ी के ऊपर से उछलकर करीब 20 फुट से दूर जाकर सड़क पर गिर गया। हादसा होते ही अमीरजादा कार को मौके से वापस बालसमंद रोड पर मोड़कर आर्य नगर की तरफ ही भगा कर ले गया। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइकर्स का सिर सड़क पर जाकर लगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। हादसा स्थल के ठीक सामने गोल्डन मैरिज पैलेस के मुख्य गेट पर कैमरे में पूरा मामला कैद हुआ। हादसा ठीक 3 बजकर 26 मिनट पर हुआ। काले रंग की फोक्सवैगन कार का अगला हिस्सा भी टूट गया। मगर गाड़ी चालक ने बिना परवाह किए ही वापस गाड़ी मोड़ी और मौके से फरार हो गया।

हादसा होते ही आईटीआई के छात्र दौड़े सहायता के लिए नंबर किया नोट
हादसा होते ही मौके पर खड़े आईटीआई के छात्र सहायता के लिए दौड़े। उन्होंने सड़क पर गिरे व्यक्ति को उठाया और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर मौजूद कुछ छात्रों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल में करता था जॉब, किराये पर रहता था रावलवास कलां गांव
मृतक धर्मबीर दिल्ली  पब्लिक स्कूल में ड्राइवर के पद पर जॉब करता था। वह मूल रूप से सातरोड का निवासी था और फिलहाल वह गांव रावलवास कलां में किराये के मकान में रह रहा था। शाम को सवा तीन बजे के आसपास वह रावलवास से बालसमंद रोड होते हुए शहर में आ रहा था।

अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी चालक कौन था उसकी पहचान की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी का नंबर दिया है उसे वेरीफाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, एसआई सदर थाना हिसार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें