फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबड़ा चौक पुल से पीएलए तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
टाउन पार्क के सामने एक्सयूवी गाड़ी सड़क के बीच में लगाकर लड़ाई-झगड़ा करने और रोड पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा है। पांचों युवकों ने ऑन रोड बीच में गाड़ी लगाकर लड़ाई झगड़ा किया और आवागमन को बाधित किया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने की है। टाउन पार्क के सामने उन्हें पांच युवक झगड़ते हुए दिखे। ये सभी जोर जोर से चिल्ला रहे थे। गाड़ी बीच में खड़ी कर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब इनका नाम पूछा तो उन्होंने पीएलए निवासी हितेश, जतिन, योग नगर निवासी मुनीष, मुलतानी चौक निवासी मोहित व शांति नगर निवासी अमन बताया है। पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया और गाड़ी भी कब्जे में ले ली। गाड़ी को मौके से हटवाकर पुलिस ने रास्ता खाली करवाया। पीएलए चौकी पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें