फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर को गोली मारने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सदर थाना पुलिस ने सूर्य नगर एरिया में फाइनेंसर धर्मेंद्र उर्फ धरमू को छह गोलियां मारने वाले मामले में अभियुक्त सूर्य नगर निवासी राजेंद्र उर्फ प्रवीन उर्फ गोलू, एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से राजेंद्र को जेल और नाबालिग को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है।
एसआई रमेश कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत में धर्मेंद्र उर्फ धरमू ने बताया था कि वह उस दिन किराने की दुकान में बैठा था और कोल्ड ड्रिंक्स पी रहा था। बाइक पर आए तीन युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसे छह गोलियां लगी। हालांकि फाइनेंसर की जान बच गई थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि उसे रविंद्र ने पैसे का लालच दिया था। उसको केवल बाइक चलाने का टारगेट दिया गया था। जुवेनाइल अभियुक्त को जरूरत पड़ने पर उन्हें भगाने में मदद करनी थी। रविंद्र और धर्मेंद्र की रंजिश थी। वह उसे वारदात के वक्त बाइक पर बैठाकर ले गया। उसने गली नंबर सात के सामने किराने की दुकान पर बैठे धर्मेंद्र पर फायरिंग कर दी और वे मौके से बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी
मामले की जांच कर रहे रमेश कुुमार ने बताया कि मुख्य अभियुक्त रविंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें