फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से 50 हजार की लूट, कारिंदे को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मिर्चपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से लुटेरे 50 हजार रुपये लूट ले गए और पंप के कारिंदों पर हमला कर उन्हें घायल कर गए। लुटेरे चार थे और एक ही बाइक पर आए थे। पंप मालिक सुखदीप सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मिर्चपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।
जींद निवासी सुखदीप ने बताया कि उसके दो कारिंदे पंप पर बैठे थे। करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक पर चार लोग आए और आते ही कारिंदों पर हमला कर दिया। एक लुटेरा हाथ में देसी कट्टा लिए हुए था। उसने एक कारिंदे के सिर में उसका बट्ट मारा और उसके हाथ से थैला छीन लिया। उसने बताया कि थैले में करीब 50 हजार रुपये थे। लुटेरे थैला छीनने के बाद बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सुखदीप मौके पर पहुंचे और घायल कारिंदे महाबीर को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक मिर्चपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


लुटेरे सीसीटीवी में कैद
लुटेरे एक ही बाइक पर आए थे और उन्होंने मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था। हालांकि पंप पर लगे सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई है, लेकिन मुंह पर कपड़ा होने के कारण उनके चेहरे देख पाना संभव नहीं है। पुलिस के अनुसार लुटेरों की बाइक से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चार लोग बाइक पर आए थे। दो बाइक पर बैठे रहे और दो ने कारिंदों से 50 हजार रुपये लूट लिए। कारिंदे को बट्ट मारकर घायल कर दिया, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।
-उदयभान, थाना प्रभारी, नारनौंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें