फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 9-11 मोड़ पर टिंडा से पिस्तौल व परदेसी से साढे पांच किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने सेक्टर 9-11 मोड़ पर एक स्कूटी रुकवाकर सैनियान मोहल्ले के शम्मी उर्फ टिंडा से एक अवैध पिस्तौल, एक कारतूस और न्यू मॉडल टाउन के परदेसी से साढे़ पांच किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्पेशल स्टाफ की एक टीम सेक्टर 9-11 मोड़ पर गश्त कर रही थी। वहां पर स्कूटी लिए शम्मी उर्फ टिंडा और परदेसी खड़े थे। पुलिस ने वहां दोनों को पकड़कर स्कूटी की डिक्की खुलवाई तो साढे़ पांच किलो गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने टिंडा की तलाशी लेकर एक अवैध पिस्तौल, एक कारतूस बरामद किया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बिहार के मुंगेर का नेपाली हमें गांजा बेचकर जाता है। हमने यह पांच किलो 500 ग्राम गांजा 25 हजार 500 रुपये में खरीदा था। हमने गांजा आगे बेचना था। टिंडा ने बताया कि गांजा बेचने को लेकर दूसरे तस्करों से हमारी तनातनी रहती है। इसी वजह से वह बिहार से 5000 रुपये में असलाह खरीदकर लाया था। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर 59
दो पिस्तौल समेत दो युवक गिरफ्तार
हिसार। पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम लाहौरिया चौक पर मौजूद थी। पुलिस ने वहां आए बारह क्वार्टर एरिया के विक्रम उर्फ मढ़ी और भारत नगर के अजय उर्फ बोच को पकड़कर उनसे एक-एक अवैध पिस्तौल और एक-एक कारतूस बरामद किए। सिटी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

टिंडा से पिस्तौल और परदेसी से साढे़ पांच किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें