फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल के बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, चार लोगों पर हत्या का आरोप

Sun, 24 Jan 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला की हीरा कॉलोनी में बने एक मकान में 75 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। हालांकि मृतक लाल चंद के परिजनों ने इस संबंध में बुजुर्ग की हत्या किए जाने का 4 लोगों पर आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि चोरी की नीयत से घुसे 4 लोगों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या की है। क्षेत्रवासियों ने एक युवक को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


युवक की पहचान जिला करनाल के गांव मूनक निवासी फंडू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। लालचंद की मौत कैसे हुई अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। लालचंद के शव का पोस्टमार्टम हिसार के सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा किया गया है।

मामले के संबंध में डीएसपी राजबीर सैनी ने कहा है कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों में से आरोपी फंडू को राउंडअप किया है। मामला मृतक लाल चंद के दोहते अनिल के बयान पर दर्ज हुआ है। पुलिस को दिए बयान में अनिल ने कहा है कि शुक्रवार देर रात अचानक कुछ सामान के गिरने की आवाज आई। जिसके कारण उसकी नींद खुल गई जब उसने उठकर देखा तो घर में चोर घुसे हुए थे। उसे उठा हुआ देख चार लोग मौके से भाग खड़े हुए। अनिल ने बताया कि उसने तुरंत शोर मचाते हुए उनका पीछा किया।
विज्ञापन


शोर सुनकर क्षेत्र के लोग भी जाग गए। इसी दौरान भाग रहे चोरों  में से उनके पड़ोस में रहने वाला युवक फंडू नीचे गिर गया। अनिल ने फंडू को पकड़ लिया तब तक उनके पड़ोसी भी मौके पर आ पहुंचे। अनिल ने बताया कि जब वह वापस घर आया तो आंगन में उसका नाना लाल चंद जमीन पर बेसुध हालत में गिरा पड़ा था। वे उसे यहां के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी। काबू किए गए युवक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले के संबंध में जांच अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित पुलिस ने मृतक के दोहते अनिल के बयान मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित युवक फंडू की क्षेत्रवासियों ने मौके पर जमकर धुनाई कर दी थी इसके चलते वह हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें