फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरक पूनिया के पूर्व सरपंच मर्डर के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। खरक पूनिया के पूर्व सरपंच रामप्रसाद मर्डर केस में मामले की डीएसपी जांच के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में एमएलआर बनाने वाले बरवाला केे नागरिक अस्पताल के डॉक्टर की भूमिका की भी जांच भी होगी। सोमवार रात पूर्व सरपंच की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले के संबंध में मंगलवार को रामप्रसाद शर्मा को चोट मारने के आरोपी दो भाइयों रघुबीर व मुकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रघुबीर, मुकेश, पिता रामधन और दोनों भाइयों की पत्नियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
मंगलवार को सरपंच के परिजनों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दे दिया। उनकी मांग थी कि शव का पोस्टमार्टम तभी होने दिया जाएगा, जब तक इस मामले उच्चस्तरीय जांच नहीं होगी। परिजनों के आरोप अनुसार पूर्व सरपंच को दस दिन पहले दो लोगों ने गहरी चोट मारी थी। उनको घायल अवस्था में बरवाला के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां पर डॉक्टर ने मामूली चोट लगने की एमएलआर बनाई। पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। परिजनों के हंगामे के बाद बरवाला डीएसपी जयपाल सिंह मौके पर पहुंचें। परिजनों ने मामले की दोबारा से डीएसपी से जांच करवाने व बरवाला अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। जिस पर डीएसपी ने पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी से बात करके परिजनों की दोनों मांग को सहमति दे दी। बरवाला अस्पताल के डॉक्टर की मामले में जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


यह था मामला
खरक पूनिया के पूर्व सरपंच रामप्रसाद पर 21 जुलाई को उनके दो पड़ोसी मुकेश व रघुवीर ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में रामप्रसाद के पेट में गहरी चोट आई थी। इसके बाद उनको बरवाला से नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां से उनको अग्रोहा रेफर किया गया था। जहां दस दिन से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गली में कचरे को लेकर हुआ झगड़ा
गांव खरक पूनिया में गली में कचरे को लेकर हुए झगड़े में घायल पूर्व सरपंच रामप्रसाद शर्मा की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज किए गए केस में हत्या सहित विभिन्न धाराएं जोड़ दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें